नयी दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। ऐसे में अर्थव्यवस्था के लिए एक और बुरी खबर आयी है। दरअसल वित्त वर्ष 2019-20 के लिए केंद्र सरकार का बजटीय राजकोषीय घाटे लक्ष्य से अधिक रह सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के राजकोषिय घाटे के 3.5-3.8 फीसदी के दायरे में रहने की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली बजट टीम दिसंबर में अग्रिम टैक्स आँकड़े जारी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई पर फैसला करेगी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सरकार का राजकोषीय घाटा लक्ष्य 7.04 लाख करोड़ रुपये का है। मगर अक्टूबर स समाप्ति पर यह लक्ष्य का 102.4 फीसदी रहा। 3.3 फीसदी का लक्ष्य हासिल करने के लिए वास्तविक जीडीपी को जीडीपी के 12 फीसदी पर वृद्धि करने की जरूरत है। दूसरी तिमाही में 6 फीसदी की विकास दर को देखते हुए यह एक बेहद मुश्किल चीज है। ऐसे में यह मानते हुए कि वित्त वर्ष 2019-20 का राजकोषीय घाटा 7.04 लाख करोड़ रुपये रहे, प्रतिशत के लिहाज से यह लगभग 3.5 फीसदी रह सकता है।

विनिवेश और नॉन-टैक्स आमदनी लक्ष्य के करीब
सरकार के रेवेन्यू पर नजर डालें तो विनिवेश और नॉन-टैक्स से प्राप्त आमदनी के लक्ष्य को छूने की संभावना है, मगर सकल टैक्स रिसीट के लक्ष्य में कम से कम से 2 लाख करोड़ रुपये की कमी रह सकती है। सरकार के रेवेन्यू को एक और झटका टैक्स कलेक्शन से लग सकता है। क्योंकि अप्रैल से नवंबर की अवधि में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 5.26 लाख करोड रुपये के मुकाबले 40 फीसदी कम 3.3 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आँकड़ा खुद लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया है।
क्या होता है राजकोषीय घाटा
आपको बता दें कि सरकार के कुल रेवेन्यू या आमदनी और एक्सपेंडिचर यानी खर्चों के अंतर को राजकोषीय घाटा कहा जाता है। कुल खर्चों से कुल आमदनी से अधिक होने पर सरकार बाजार से लोन लेती है। बहुत ज्यादा राजकोषीय घाटे से ब्याज दरें बढ़ाती हैं और इससे अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ सकता है। नवंबर अंत तक रिफंड के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.5 लाख करोड़ रुपये है। 13.35 लाख करोड़ रुपये के बजटीय टैक्स अनुमान को पूरा करने के लिए, टैक्स संग्रह 31 फीसदी तक बढ़ाना होगा।
यह भी पढ़ें - गोल्ड : असली रिटर्न तो अगले साल मिलेगा
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
