देश में कोरोनावायरस से बचाव के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। वर्तमान में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। यह 17 मई तक लागू रहेगा।
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस से बचाव के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। वर्तमान में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। यह 17 मई तक लागू रहेगा। जानकारी दें कि 18 मई से लॉकडाउन 4.0 शुरू होगा लेकिन यह इसके तीन चरणों से थोड़ा अलग होगा। लेकिन इसके बाद भी लोगों को घरों में ही रहना हो, जरूरी काम से ही बार जाने की अनुमती होगी। तो अगर आप घर बैठे बोर हो रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है।

अगर आपको पढ़ने लिखने का शौक है और आप लॉकडाउन के बीच ज्यादा से ज्यादा मैग्जीन या न्यूज पेपर पढ़ना चाहते हैं तो देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए बेहद आकर्षक स्कीम लाया है। बता दें कि आपको एसबीआई योनो के तहत डिजिटल न्यूज स्टैंड Magzter का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत आपको 5000 से अधिक मैग्जीन और न्यूज पेपर एक महीने तक फ्री में पढ़ने का मौका मिलेगा।
इस तरह से लें ऑफर का फायदा
- भारतीय स्टेट बैंक के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई योनो पर लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद बेस्ट ऑफर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- बता दें कि यहां पर आपको Magzter के विकल्प को चुनना होगा।
- इस विकल्प को चुनने के बाद आपको कूपन कोड डालना होगा।
- फ्री में न्यूजपेपर और मैग्जीन पढ़ने के लिए आपको इस ऑफर के लिए कूपन कोड SBIWFH का इस्तेमाल करना होगा।
- जानकारी दें कि ये ऑफर सिर्फ 18 मई 2020 तक वैलिड है। इसके बाद आप इस ऑफर का फायदा नहीं ले सकेंगे।
पैसे की सेफ्टी के लिए एसबीआई ने जारी किया संदेश
ऑनलाइन धोखाधड़ी देशभर में बढ़ रहे है। इसे रोकने के लिए बैंक समय-समय पर ग्राहकों को अलर्ट करते रहते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक संदेश भेजा है, जिसमें बैंक ने बताया है कि हम किस तरह से अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं। इन नियमों का सभी ग्राहकों को सख्ती से मानना होगा। तब ही हम अपने पैसों को सुरक्षित रख सकेगे। बैंक ने किया ट्वीट करके बताया कि हमें कुछ सावधानियों का ध्यान रखना होगा। इनकी अनदेखी करने पर आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। आपको कभी पैसों का नुकसान न हो इसी को ध्यान मे रखते हुए बैंक ने आपके लिए एक संदेश जारी किया है।
एसबीआई ने ग्राहकों को दिए सेफ्टी टिप्स
- ग्राहकों के लिए सावधानी और सुरक्षा उपायों के बारे में एसबीआई ने कहा कि खाताधारकों को एक नियमित अंतराल पर अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए। पिन एंटर करते समय एटीएम/पीओएस पर कीपैड को कवर करें।
- वहीं सिक्युरिटी ट्रांजैक्शन नंबर लिखने की बजाय याद कर रखें।
- एसबीआई ने यह भी कहा है कि एटीएम पिन जन्मतिथि या सालगिरह के साल पर न रखें।
- यह सुनिश्चित रखें कि आपका एटीएम कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक हो, जिससे कि किसी भी ट्रांजैक्शन की जानकारी एसएमएस के जरिए आपको जानकारी मिल सके।
- बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अपना पिन किसी से भी साझा न करें।
- एटीएम में ट्रांजैक्शन के दौरान किसी को भी अंदर न रहने दें।
- ईमेल या एसएमएस किसी भी रूप में अपने गोपनीय आंकड़ों की जानकारी का जवाब न दें।
- फ्रॉड की स्थिति में 3 वर्किंग में शिकायत करने की स्थिति में आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
- फ्रॉड रिपोर्ट करने के लिए आप Problem टाइप करके 9212500888 पर सेंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप कस्टमर केयर पर कॉल करके या फिर @SBICard_Connect हैंडल पर ट्विटर पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
