सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। शादी सीजन के पहले सोने की कीमत में चमकने लगी है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। शादी सीजन के पहले सोने की कीमत में चमकने लगी है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। अपने उच्चतम भाव से करीब 12000 रुपये तक सस्ता हो चुका सोना पिछले 4 दिन में करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। पिछले हफ्ते के अपने अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का 44332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यानी 18 मार्च गुरुवार को सोना 45253 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी इस दौरान 1749 रुपये मजबूत हुई है।

392 रु की गिरावट के साथ 44861 रुपये पर बंद हुआ सोना
बुधवार को 17 मार्च को सोना 44791 पर बंद हुआ था। आज 18 गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 462 रुपये महंगा होकर 45253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 392 रु सस्ता हो कर 44861 रुपये पर बंद हुआ।
541 रु की तेजी के साथ 67049 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 17 मार्च को चांदी 66654 पर बंद हुई थी। वहीं आज 18 मार्च को जबकि चांदी 936 रुपये की तेजी होकर 67590 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 541 रु गिरावट हो कर 67049 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45253 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 45072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33940 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67590 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना
सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 380 रुपये यानी 0.85 फीसद की बढ़त के साथ 45,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। बुधवार को अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 44,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 379 रुपये यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 45,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 45,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
जल्द सोने के भाव में आएगी तेजी
भारत में सोना वापस 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70,000 से 72,000 रुपए प्रति किलो तक ऊपर जा सकती है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर के मुताबिक घरेलू वायदा बाजार में सोना बीते सत्र में सपाट बंद हुआ था, मगर फेड के फैसले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई तेजी की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकती है। इस बात की भी जानकारी दी कि फेडरल रिजर्व ने 2023 तक अपनी नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का संकेत दिया है, जिससे बुलियन बाजार में तेजी है, जबकि डॉलर पर दबाव आया है। बता दें कि अमरीकी केंद्रीय बैंक ने फेडरल फंड रेट को शून्य से 0.25 फीसद पर स्थिर रखने का फैसला लिया है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications