Special train for onam 2024: साउथ रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. देश के दक्षिण भागों में ओणम मनाया जा रहा है. यह त्योहार 6 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाला है. त्योहार के दौरान यात्रियों का सफर बेहतर बनाने के लिए रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. चलिए जानते है कि इस स्पेशल ट्रेन से किन राज्यों को फायदा मिलने वाला है.

भारत के दक्षिण राज्यों में साल का सबसे बड़ा त्योहार ओणम मनाया जा रहा है. इस समय कई लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं. इसके अलावा कई अन्य काम के लिए भी ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
इस स्पेशल ट्रेन से हुबली, कोचुवेली और केरल राज्यों को फायदा होने वाला है. इन स्पेशल ट्रेन से राज्यों के लोगों का रेलवे में सफर और आसान हो जाएगा. इन स्पेशल ट्रेन में आपको एसी क्लास से जनरल क्लास हर तरह के कोच मिल जाएंगे.
यह ट्रेन सिर्फ ओणम फेस्टिवल के समय ही चलेगी. चलिए इनके शेड्यूल के बारे में जान लेते हैं.
कब-कब चलेगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर 07333/07334 हुबली से कोचुवेली तक चलेगी. इस ट्रेन का नाम हुबली स्पेशल ट्रेन रखा है. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 07333 13 सिंतबर को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर हुबली से चलना शुरू होगी.
यह ट्रेन आपको अगली सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर कोचुवेली पहुंचा देगी.
अगर आपको कोचुवेली से वापस आना है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. रेलवे ने वापसी की ट्रेन का भी इंतजाम किया है. 14 सितंबर को कोचुवेली से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट में ट्रेन वापसी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन आपको अगली सुबह 12 बजकर 50 मिनट में हुबली पहुंचा देगी.
इस ट्रेन में आपको हुबली से कोचुवेली या कोचुवेली से हुबली पहुंचने में लगभग एक दिन का वक्त लग सकता है. इसके अलावा ट्रेन के कई स्टॉप है. अगर आपका घर इन स्टॉप पर पड़ता है, तो आप इसमें सफर कर सकते हैं.
स्पेशल ट्रेन के क्या है स्टॉप?
रेलवे विभाग की ये स्पेशल ट्रेन हावेरी, राणेबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, बीरूर, अरसीकेरे, तुमकूर, चिकबनावर, एसएमवीटी, बेंगलुरु, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर. पलक्कड़, त्रिशूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरुवल्ला, चेंगन्नूर, कायनकुलम और कोल्लम स्टॉप पर रूकेगी. यह स्टॉप जाने और आने दोनों रास्ते के हैं.
स्पेशल ट्रेन में क्या-क्या होगा?
रेलवे विभाग की स्पेशल ट्रेन में कुल मिलाकर 20 कोच होंगे. इनमें से दो एसी-2, फॉर एसी-3, 10 स्लीपर क्लास, 2 जनरल सेकंड क्लास और 2 एसएलआर/डी कोचिंस शामिल होंगे. यह ट्रेन खासतौर पर ओणम फेस्विटल के लिए शुरू की गई है. ताकि त्योहार के समय लोगों को सफर करने में कोई दिक्कत ना हो.


Click it and Unblock the Notifications