बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। कोरोना के खौफ से जहां शेयर बाजार बेजार हैं तो वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है।
नई दिल्ली: बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। कोरोना के खौफ से जहां शेयर बाजार बेजार हैं तो वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 1,400 रुपये चमककर 44,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही की तेजी के साथ 44,700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपये की बढ़त में 31,500 रुपये प्रति इकाई पर पहुंच गई।

चांदी हाजिर 1,250 रुपये की बढ़त के साथ 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 440 रुपये मजबूत होकर 45,290 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर पहुंच गए।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली थी। इसमें 6 रुपये की बढ़त आई थी और यह 42,958 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई थी। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 58 रुपये की गिरावट आई थी और यह 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 6 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,595 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी ।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 44,870 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 44,700 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 47,700 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 45,290 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,500 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
