सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 157 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 157 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब सोने का भाव 44,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की मांग में स्थिरता के कारण भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में बुधवार को 44,407 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 99 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में इस गिरावट से चांदी 47,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में बुधवार को 47,616 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी गुरुवार को 157 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि रुपये में गुरुवार को दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय रुपया गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 5 पैसे की गिरावट के साथ 73.44 पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने में गुरुवार को मामूली तेजी देखी जा रही थी। यह 1,640 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव स्थिर बना हुआ था। यह करीब 17.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
वायदा बाजार की बात करें, तो गुरुवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.25 फीसद या 110 रुपये की गिरावट के साथ 43,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो यह 0.21 फीसद या 93 रुपये की गिरावट के साथ 43,714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
