आज सोना खरीदने का अच्छा समय है, कीमतों में आज गिरावट देखी गई। आज सोने-चांदी में तेजी देखी गई। आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में कमी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: आज सोना खरीदने का अच्छा समय है, कीमतों में आज गिरावट देखी गई। आज सोने-चांदी में तेजी देखी गई। आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में कमी देखने को मिली है। आज यानी 22 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 54 रुपये गिरकर 51312 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 543 रुपये सस्ती होकर 62720 रुपये पर खुला।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं चांदी की कीमत 62720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में अच्छी गिरावट
सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 251 रुपये यानी 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 51,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 51,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। फरवरी, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 220 रुपये यानी 0.43 फीसद की कमी के साथ 51,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 51,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 743 रुपये यानी 1.17 फीसद टूटकर 62,886 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 63,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में अनुबंध वाली चांदी 708 रुपये यानी 1.08 फीसद की भाव कमी के साथ 64,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 65,307 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर कीमतों की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 12.60 डॉलर यानी 0.65 फीसद की गिरावट के साथ 1,916.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 9.64 डॉलर यानी 0.50 फीसद की भाव कमी के साथ 1,914.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.30 डॉलर यानी 1.19 फीसद की गिरावट के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर स्पॉट मार्केट में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.17 डॉलर यानी 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
