जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट, एक ऐसा अकाउंट जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट नहीं होता। अगर आपके खाते में एक भी रुपया नहीं है तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना और न ही अकाउंट डिएक्टिवेट होने की टेंशन।
नई दिल्ली: जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट, एक ऐसा अकाउंट जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट नहीं होता। अगर आपके खाते में एक भी रुपया नहीं है तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना और न ही अकाउंट डिएक्टिवेट होने की टेंशन। जीरो बैलेंस अकाउंट को लेकर आईडीबीआई बैंक ने महिलाओं के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है।

जीरो बैलेंस खाते के कई फायदे
इसमें महिलाएं जीरो बैलेंस पर सुपरशक्ति महिला खाता खोल सकती हैं। तो अगर आप एक महिला है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। जीरो बैलेंस खाते के कई फायदे मिलेंगे। इसमें लॉकर लेने पर छूट मिलने के साथ एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा। वहीं इस खाते को खोलने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की भी जरूरत नहीं है।
लॉकर सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक की छूट
इसके साथ ही स्पेशल वूमेन्स इंटरनेशनल एटीएम सह डेबिट कार्ड मिलता है। अकाउंट से प्रति दिन 40,000 रुपये तक निकालने की सुविधा मिलती है। व्यक्तिगत नाम पर पीएपी चेकबुक मिलती है। लॉकर सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। डीमैट एएमसी पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। ई-मेल द्वारा नि:शुल्क विवरण है। वहीं दूसरे बैंक के एटीएम से भी 10 बार फ्री में रुपये निकालने की सुविधा मिलती है।
ऐसे खोलें अकाउंट, काफी आसान है तरीका
अगर आप आईडीबीआई बैंक के सुपरशक्ति (महिला) खाते के लिए आवेदन करना चाहते है तो ये बेहद आसान है। इसके लिए आप बैंक की वेबसाइट https://www.idbibank.in/hindi/index.asp पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ही आपको सुपरशक्ति महिला खाते का विकल्प दिखेगा। यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। वहीं आप अपने घर के पास स्थित किसी भी आईडीबीआई बैंक की शाखा में जाकर अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
8 बैंकों में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की मिलती है सुविधा
हम आपको ऐसे 8 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आप जीरो बैलेंस अकाउंट खोल सकते हैं। या फिर अपने सामान्य अकाउंट को इसमें बदलवा सकते हैं।
1. आईसीआईसीआई बैंक बचत खाता
2. एचडीएफसी बीएसबीडीए स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
3. एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट
4. एक्सिस बैंक स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
5. इंडस स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
6. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक बेसिक बैंकिंग अकाउंट
7. आरबीएल बैंक अबैकस डिजिटल सेविंग्स अकाउंट
8. आईडीएफसी बैंक प्रथम-सेविंग अकाउंट
सरकारी बैंक दे रही महिलाओं को लाखों कमाने की खास ट्रेनिंग
दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) बैंक ऑफ बड़ौदा की मदद से महिलाओं के लिए एक खास ट्रेनिंग कोर्स आयोजित कर रहा है। 6 हफ्तों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कोर्स का मकसद महिलाओं को सशक्त करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से जानकारी मिली है कि इस कोर्स के लिए रजिस्टर कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है। अगर आपको इसके लिए अप्लाई करना है तो आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications