नयी दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो को भारतीय बाजार में दाखिल हुए 5 साल हो गये हैं। वीवो भारत में अपनी पांचवीं सालगिरह मना रही है और इस खास मौके पर कंपनी कई सारे ऑफर लेकर आयी है। भारत में 5 साल पूरे होने के अवसर पर वीवो ने अपने स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए "थैंक यू इंडिया" सेलेब्रेशन सेल शुरू की है, जिसके तहत कंपनी 60,000 रुपये तक का रिवार्ड दे रही है। वीवो के यह खास ऑफर्स 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। तो अगर आप वीवो कस्टमर हैं तो ऑफर्स का लाभ उठायें। ऑफर पीरियड के दौरान वीवो उपयोगकर्ता "वीवो अपग्रेड एंड गार्ड्स" ऐप पर कूपन और सब्सक्रिप्शन के रूप में मुफ्त विशेष पुरस्कार का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा आप वीवो के हर स्मार्टफोन के साथ मिल रहे डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।
स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट
वीवो अपने नये स्मार्टफोंस पर कैशबैक की सुविधा दे रही है। आप एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के जरिये वीवो के Vivo S1, Vivo Y12 और Vivo V17 Pro पर 10% तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। जियो नेटवर्क इस्तेमाल करने वालों के लिए 299 रुपये या इससे अधिक रिचार्ज करवाने पर और भी ज्यादा फायदा मिलेगा। वीवो के V17 Pro और V15 Pro खरीदने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस ऑफर मिल रहा है। साथ ही आप इन दोनों में से कोई भी मोबाइल खरीदने पर 2,999 का एक्सचेंज ऑफर पायेगें। इसके अलावा V15 की खरीदरी पर भी 700 रुपये का एक्सचेंज मिल रहा है।
वीवो ने मिलाया है Cashify, Paytm और Qwikcilver से हाथ
खास बात है यह है कि वीवो ने भारत में 5 साल पूरे होने के अवसर पर कई कंपनियों के साथ टाई-अप किया है, जिनके जरिये आपको और भी कई तरह के बेस्ट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। कस्टमर्स बिग बास्केट, मैकडॉनल्ड्स, बॉक्स 8, ऊबेर ईट्स, गाना, ऊबर, ओयो, प्यूमा, एजेआईओ और स्पाइसजेट से 60,000 रुपये के कूपन का लाभ उठाने के लिए पेटीएम फर्स्ट में सब्सक्रिप्शन करें, जो वीवो के टाई अप का हिस्सा है। इसके अलावा आप मेक माई ट्रिप, एरो, मिंत्रा, लैक्मे, टाइटन, क्रोमा, बुक माय शो, कल्टफिट और कई अन्य ब्रांडों से क्विकसिल्वर पर 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन का लाभ उठा सकते हैं।
रिवार्ड्स के लिए नयी ऐप करें डाउनलोड
वीवो के इन खास ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से वीवो अपग्रेड एंड रिवार्ड्स ऐप डाउनलोड करें। अपना शहर चुनने के बाद Claim Your Rewards पर क्लिक करें। आपको स्क्रेच करने के लिए एक कार्ड मिलेगा, जिसे स्क्रेच करने पर आपक वीवो, Cashify, Paytm and Quikcilver से 60,000 रुपये तक का रिवार्ड हासिल कर सकते हैं। वीवो कूपंस के साथ-साथ अपने हैंडसेट पर डिस्काउंट के जरिये रिवार्ड दे रही है, जिनमें एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। इनका लाभ उठाने के लिए आपके पास 30 नवंबर तक का मौका है, तो जल्दी कीजिए।
यह भी पढ़ें - जनधन अकाउंट : जीरो बैलेंस खाते में मिलते हैं ये 5 फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications