नयी दिल्ली। इस समय सोने के रेट 52 हजार रु के आस-पास हैं। त्योहारी सीजन से पहले सोने में काफी गिरावट देखी गई थी, मगर अब इसमें थोड़ी रिकवरी हुई है। दिवाली में केवल एक हफ्ता बाकी है। ऐसे में सोने के रेट कहां तक पहुंचेंगे आपके लिए ये सवाल काफी जरूरी हो सकता है। त्योहारी सीजन अभी चल रहा है और लोग सोने की खरीदारी में जुटे हुए हैं। साथ ही गोल्ड ईटीएफ जैसे तरीकों से निवेश भी जारी है। धनतेरस और दिवाली तक सोने के रेट में और तेजी देखी जा सकती है। वैसे पिछले कुछ सालों में दिवाली पर सोने में नरमी भी देखी गई है। मगर इस बार स्थिति अलग है। दिवाली के पिछले 9 अवसरों में से 5 में सोने के रेट गिरते देखे गए हैं, जबकि 4 बार सोना महंगा हुआ। इनमें पिछले 2 मौकों पर सोना महंगा हुआ है। आइए जानते हैं पिछले 9 सालों का रिकॉर्ड।
कैसा रहा दिवाली से दिवाली का सफर
2010 में आई दिवाली से 2011 की दिवाली तक सोने के रेट 38 फीसदी से अधिक बढ़े थे। इस दौरान निवेशकों को काफी फायदा हुआ था। 2010 से 2011 की दिवाली तक सोने के रेट 7599 रु उछल कर प्रति 10 ग्राम 27,570 रु हो गये थे। इसके बाद 2012 में आई दिवाली तक सोना और महंगा हुआ। इस दौरान सोने के रेट 4,149 रु चढ़ कर 31,719 रु पर पहुंच गए थे।
गिरना शुरू हुआ सोना
2012 में आई दिवाली से सोना सस्ता होना शुरू हो गया था। 2013 की दिवाली सोने के रेट 31,719 रु से 5.83 फीसदी की गिरावट के साथ 29871 रु रह गए। फिर 2014 की दिवाली तक सोना फिर 10 फीसदी सस्ता होकर 27,125 रु प्रति 10 ग्राम तक पर था। इस दौरान सोने के रेट 2,746 रु घटे। इसके बाद 2015 की दिवाली तक सोना और 1,635 रु सस्ता हुआ। उस दिवाली सोने के रेट 25,490 रु पर आ गए थे।
महंगा होना शुरू हुआ सोना
2015 से 2016 की दिवाली तक सोने के रेट 17.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30,057 रु पर पहुंच गए थे। मगर 2017 की दिवाली तक ये फिर से 1.26 फीसदी नीचे आ गए और प्रति 10 ग्राम 29,679 रु रह गए। अब पिछली 2 दिवालियों पर सोना महंगा हुआ है। 2017 से 2018 तक सोना 6.44 फीसदी महंगा होकर 31589 रु पर पहुंच गया और फिर 2018 से 2019 की दिवाली तक 21.22 फीसदी उछल कर 38,293 रु पर पहुंचा। यानी पिछली दिवाली से सोने के रेट इस समय करीब 13500 रु ऊपर हैं।
कहां तक जाएगा सोना
माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में सोने के रेट थोड़े और बढ़ सकते हैं। दिवाली तक ये 54000 रु तक जा सकता है। एक अनुमान के अनुसार ये 52-54 हजार रु की रेंज में ही रहेंगे। पिछले कुछ दिनों में सोने पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों और कोरोना के बढ़ते मामलों का असर देखा गया है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications