नई दिल्ली, मई 17। सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। इस महीने सोना काफी महंगा हो चुका है। आज 17 मई को एक बार फिर से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 48000 रु के स्तर को पार कर गया है। आज नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गयी। कोरोना के कारण निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। क्योंकि सोना सुरक्षित निवेश ऑप्शन है। ये सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
ये हैं सोने और चांदी के ताजा दाम
देश भर के सर्राफा बाजारों पर नजर डालें तो आज सोने और चांदी के रेट ऊपर चढ़े हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने का दाम 48000 रु के ऊपर पहुंच गया। दूसरी और चांदी की कीमतों में 1145 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे चांदी का रेट 71505 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। 24 कैरेट सोने का रेट 424 रु की बढ़ोतरी के साथ 48181 रु हो गया।
जानिए बाकी कैरेट के सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद ताजा रेट के अनुसार जहा एक तरफ 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 424 रु बढ़ कर 48181 रु हो गयी। वहीं 23 कैरेट वाले सोना 422 रु की बढ़ोतरी के साथ 47988 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 389 रु चढ़ कर 44134 रु और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 318 रु बढ़ कर 36136 रु हो गयी। आखिर में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो इसका दाम 248 रु बढ़ कर 28186 रु हो गया।
एमसीक्स पर कहां पहुंचा सोना
एमसीएक्स पर भी आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का रेट 0.66 फीसदी बढ़ कर प्रति 10 ग्राम 47990 रु पर पहुंच गया। ये जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत है। जबकि अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमतें एमसीएक्स पर इस समय प्रति 10 ग्राम 48503 रु पर हैं। एमसीएक्स पर चांदी का रेट 1.2 फीसदी की तेजी के साथ प्रति किलो 71940 रु पर है।
सोने का आयात
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू मांग में उछाल के कारण अप्रैल में सोने का आयात बढ़कर 6.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश के चालू खाते के घाटे (सीएडी) पर इसका काफी असर रहता है। हालांकि, महीने के दौरान चांदी का आयात 88.53 प्रतिशत घटकर लगभग 1.19 करोड़ डॉलर रह गया। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2020 में सोने का आयात सिर्फ 2.83 मिलियन डॉलर (21.61 करोड़ रुपये) का रहा था।
बढ़ा देश की सीएडी
सोने के आयात में वृद्धि ने अप्रैल 2021 में देश का व्यापार घाटा 15.1 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 6.76 अरब डॉलर था। जानकारों के मुताबिक घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है, हालांकि कोरोना की दूसरी लहर आने वाले महीनों में मांग पर असर डाल सकती है। अक्षय तृतीया, सोना खरीदने के लिए एक शुभ दिन, के दिन भी सोने की खरीदारी फीकी रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications