Old Currency Notes: कई लोग पुराने और अलग-अलग नोटों का कलेक्शन करना पसंद करते है। अगर आपके पास पुराने नोट हैं तो ये खबर आपके लिए है। कई नोट ऐसे होते हैं जिसमें 786 नंबर छपा होता है। 786 नंबर को ऑक्शन में लोग अधिक कीमत पर भी खरीद लेते हैं। मुख्य रूप से हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोग इस नोट नंबर को खरीदाते हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 10,20, 50, 100 और 500 रुपये के नोटों को लोग लाखों में ऑनलाइन बेच देते हैं। हालांकि, ऐसे में फ्रॉड भी होने की संभावना बढ़ जाती है। OLX, Quikr, ईबे जैसी वेबसाइट पर लोग लाखों की कीमत में इन नोटों की खरीदारी करते हैं।

ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं नोट (Old Notes Bundle)
- आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नोटों को बेच सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खुद को सेलर की तरह रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद नोट या फिर कॉइन की क्लियर फोटो ले और इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आपको वह लोग कॉन्टैक्ट करेंगे जो इन नोटों की खरीदारी करना चाहते हैं।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि पूरे वेरिफिकेश के साथ ही उन्हें पुराने नोट दें।
फ्रॉड से ऐसे रखें खुद को सुरक्षित (Old Indian Notes)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को इन मामलों में धोखेबाजों से सावधान रहने की सलाह भी दी है। फ्रॉड कंपनियों द्वारा पेश किए जाने वाले झूठे वादे के बारे में भी आरबीआई ने चेतावनी दी है, जो पुराने सिक्कों और बैंक नोटों को बेचने या खरीदने के लिए इसके नाम का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा, बैंक खुद इन मामलों से जुड़ा नहीं होता है और उसने किसी भी व्यक्ति या संस्था को चार्ज वसूलने या अपनी ओर से लेन-देन करने के लिए ऑथराइज्ड नहीं किया है। ऑनलाइन ऐसे किसी भी लेन-देन को आगे बढ़ाने से पहले हर मामले में खरीदार की पहचान और वेरिफिकेशन को सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है। केंद्रीय बैंक ने अगस्त 2024 में भी जनता को दिए गए एक बयान में भी इसे स्पष्ट किया था।
नकली नोटों से भी रहें सावधान (Old note Selling)
इसके अलावा आज के समय में नकली नोटों का चलन बढ़ गया है, जिससे बचने के लिए असली और नकली नोट की पहचान करना बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपये के नोट की पहचान के लिए प्रमुख चिन्ह भी बताए हुए हैं, जिनकी मदद से आप ये आसानी से पता कर सकते हैं कि अगर आप किसी प्लेटफॉर्म से नोट खरीद रहे हैं तो वह नकली है या असली है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
