नयी दिल्ली। बहुत से लोग पुरानी चीजें रखने का शौक रखते हैं। ये शौक बहुत काम का है, जो किसी को भी रातोंरात मालदार बना सकता है। भारत में पुराने नोटों और सिक्कों की कीमत बहुत अधिक है। पुराने नोट और सिक्के लाखों रु तक में बिकते हैं। पुरानी चीजों से अमीर बनने की एक घटना सामने आई है। एक शख्स ने 10000 डॉलर यानी करीब 7 लाख रु में कुछ घरेलू पुराना सामान खरीदा। मगर उस पुराने सामान में उसे काफी कीमती चीजें हाथ लगीं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
जानिए क्या हाथ लगा
एक व्यक्ति किसी संगीतकार के घर का पुराना सामान खरीदा। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2020 में एलेक्स नाम के व्यक्ति ने एक पियानो टीचर के घर के पुराने सामान को 10000 डॉलर में खरीदा था। मगर इसी पुराने सामान ने एलेक्स की किस्मत बदल रख दी। इस पुराने सामान में कुछ बेशकीमती वस्तुएं थीं, जिससे एलेक्स मालदार हो गए।
क्या-क्या सामान मिला
एलेक्स को इस पुराने सामान में जो चीजें हाथ लगीं, उनमें कई शुद्ध चांदी के डॉलर, ढेर सारा कैश, चांदी की एक ईंट और सोने-चांदी की ज्वेलरी शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्हें ढेर सारे डिजाइनर कपड़े भी मिले। एलेक्स को इस सबसे करीब 2.91 करोड़ रु (करीब 4 लाख डॉलर) का मुनाफा होगा। बता दें कि एलेक्स कनाडा के रहने वाले हैं। बता दें कि पुराने और एंटीक सामानों की खरीद-बिक्री का विदेशों में काफी ऊंचे स्तर पर कारोबार होता है।
ये था एक निवेश
दरअसल एलेक्स ने इस सामान को इस्तेमाल करने के लिए नहीं बल्कि निवेश के लिए खरीदा था। ये निवेश उनके लिए काफी फायदे वाला रहा। उन्हें इस निवेश पर 10000 डॉलर के मुकाबले 4 लाख डॉलर की कमाई होगी। यानी करीब 40 गुना मुनाफा।
अब तक का सबसे बढ़िया निवेश
एलेक्स का ऐसे सामानों में ये अब तक का सबसे बढ़िया निवेश रहा। बता दें कि किस्मत के खेल की ऐसी घटना पिछले साल सामने आई थी। इंडोनेशिया के जोशुआ हताग्लुंग के घर की टीन की छत तोड़ कर एक खास पत्थर उनके घर में गिरा। ये पत्थर बेहद ही खास है, जिसकी कीमत करोड़ों में थी।
कितनी हुई कमाई
तब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार उल्कापिंड की कीमत प्रति ग्राम 857 डॉलर थी। इस लिहाज से जोशुआ को मिले उल्कापिंड की भारतीय मुद्रा में कीमत 10 करोड़ रु से अधिक रही। इतनी कीमत जानकर जोशुआ काफी हैरान और खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि इस उल्कापिंड को बेच कर मिलने वाले वैसे वे अपनी कम्युनिटी के लिए भी कुछ अच्छे काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications