नई दिल्ली, सितंबर 13। ओला इलेक्ट्रिक अपनी उस फैक्ट्री में 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार देगी, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट है। ये फैक्ट्री तमिलनाडु में स्थित है। ओला की इस इलेक्ट्रिक फ्यूचरफैक्ट्री को पूरी तरह से महिलाएं चलाएंगी। इस बात की घोषणा समूह के सीईओ अध्यक्ष और भाविश अग्रवाल ने की है। उनके ओला फ्यूचरफैक्ट्री "दुनिया की सबसे बड़ी महिलाओं की फैक्ट्री" होगी। उन्होंने आत्मानिर्भर महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत की जरूरत बताया है। ओला इलेक्ट्रिक के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में महिला कर्मचारियों के पहले बैच को पहले ही शामिल किया जा चुका है।
महिलाओं को बढ़ावा
अग्रवाल के अनुसार ज्यादा इंक्लूसिव वर्कफोर्स बनाने और पूरे बोर्ड में महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए ओला में शुरू किए गए इनिशिएटिव में यह पहला कदम है। कंपनी ने कोर मैन्युफैक्चरिंग स्किल्स में महिलाओं को प्रशिक्षित और कुशल बनाने के लिए काफी निवेश किया है। महिलाओं पर ही ओला फ्यूचरफैक्ट्री में तैयार हर वाहन के संपूर्ण प्रोडक्शन की जिम्मेदारी होगी।
महिलाओं के परिवार को सपोर्ट
ओला के संस्थापक ने कहा है कि महिलाओं को आर्थिक अवसर देकर न केवल उनका जीवन बल्कि उनके परिवार और पूरी कम्युनिटी का जीवन बेहतर होता है। 500 एकड़ में फैली, ओला फ्यूचरफैक्ट्री शुरुआत में सालाना 10 लाख वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी होगी, जिसे बाजार की मांग और सेगमेंट की वृद्धि के अनुसार 20 लाख वार्षिक क्षमता तक बढ़ाया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक के अनुसार, एक बार पूरा होने के बाद, संयंत्र की वार्षिक क्षमता 1 करोड़ यूनिट होगी।
महिला वर्कफोर्स करनी होगी तैयार
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए, हमें अपनी महिला वर्कफोर्स के अपस्किलिंग और रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। ओला फ्यूचरफैक्ट्री दुनिया के भविष्य के लिए क्लीन मोबिलिटी, कार्बन-निगेटिव फुटप्रिंट और एक इंक्लूसिव वर्कफोर्स के साथ दुनिया के हमारे दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है।
ओला के नये स्कूटर
15 अगस्त, 2021 को, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पहले ईवी, ओला एस 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया, जिसकी कीमत बेस एस 1 वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ओला एस 1 प्रो वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दोनों वेरिएंट परफॉर्मेंस, रेंज, कलर और राइडिंग मोड्स में अलग हैं, हालांकि बेसिक डिजाइन एक ही है। पिछले हफ्ते, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल करने के प्लान को टाल दिया था, क्योंकि वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ियां आई थी।
ईएमआई पर भी मिलेगी
ओला ने अपने बैटरी स्कूटर को ईएमआई पर बेचने के लिए 11 बैंकों से करार किया है। यह बैंक और कंपनियां ओला का स्कूटर खरीदने वालों को तुरंत लोन प्रदान करेंगे। इन बैंकों का नाम है बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिटल और यस बैंक। कंपनी अपने एस1 के लिए एडवांस 20,000 रुपये और एस1 प्रो के लिए 25,000 रुपये ले रही है। बाकी पैसों का लोन तुरंत बताए गए बैंकों से लिया जा सकता है। ऐसा करने पर एस1 के लिए 2,999 रुपये की 48 महीने की किस्त बनेगी। एस1 प्रो के लिए न्यूनतम किस्त 3,199 रुपये से शुरू होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications