Ola Electric Vehicle: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने आज 1 नवंबर को जानकारी दी है कि अक्टूबर 2024 में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 74 प्रतिशत बढ़कर 41,605 यूनिट हो गया है। लगातार शिकायतें के बाद ओला इलेक्ट्रिक की अक्टूबर की सेल्स तेज उछाल देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने क्या जानकारी दी है।

लगातार शिकायतों के बाज भी कंपनी की सेल्स में आया उछाल
ओला इलेक्ट्रिक ने बीते महीने यानी अक्टूबर में 41000 से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है। कंपनी ने अक्टूबर में बीते 2-3 महीने के मुकाबले ज्यादा सेल्स की है। ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग नेगेटिव पोस्ट कर रहें थे, जिसके बाद कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल को कारण जानने के लिए नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन अब अक्टूबर में कंपनी की सेल्स में तेज उछाल देखने को मिला है।
कंपनी ने दी ये जानकारी
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 50,000 से अधिक यूनिट्स बेचीं हैं। उन्होंने कहा कि ये रजिस्ट्रेशन वाहन के आंकड़ों के अनुसार हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे डिटेल्ड पोर्टफोलियो, कंज्यूमर डिमांड तेजी और पूरे भारत में हमारे बिक्री नेटवर्क के मजबूत होने के कारण त्योहारी सीजन हमारे लिए वास्तव में मजबूत रहा है। हमने विशेष रूप से टियर 2 और 3 बाजारों में ईवी अपनाने में वृद्धि देखी है और हमें विश्वास है कि यह सकारात्मक वृद्धि आने वाले महीनों में भी जारी रहेगी।"
कंपनी ने ये भी कहा, दिसंबर 2024 तक अपने कंपनी के स्वामित्व वाले सर्विस सेंटर की संख्या दोगुना कर 1,000 करने का अभियान शुरू किया है और इसके अलावा, नेटवर्क साझेदार कार्यक्रम के तहत 2025 के अंत तक बिक्री तथा सेवा में 10,000 भागीदारों को शामिल करने की भी योजना है।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी सेवा में बदलाव लाने और ग्राहकों के बिक्री के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए देशभर में अपने सर्विस सेंटर की क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा किया है। कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं।
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से 72 Hour की सेल
भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता Ola Electric की ओर से Boss सेल को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसमें स्कूटर खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। 72 Hour Rush सेल का किस तरह से फायदा उठाया जा सकता है। कंपनी की तरफ से ओर से भारतीय बाजार में Ola S1 पोर्टफोलियो में कई स्कूटर्स को ऑफर किया जाता है। जिनकी कीमत 75 हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
