Ola Electric Share Price: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान के साथ खुली और बाजार के दोनों बेंचमार्क उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स 554 अंक उछलकर 80364 के स्तर पर जबकि निफ्टी 50 198 अंक बढ़कर 24625 के स्तर पर बंद हुआ था। आज ट्रेडिंग के दौरान ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फोकस में दिखे।

बाजार के सेकंड हाफ में खबर लिखते समय 1:05 बजे तक ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक्स 0.69% गिरकर 61 रुपए पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बीते दिन कंपनी के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन आज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने पिछले एक महीने में निवेशकों को 52% का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने और 1 साल की बात करें तो कंपनी ने 6 महीने में 9.32% और सालभर में -46.01% रिटर्न दिया है।
किस वजह से आई जोरदार तेजी?
तेजी के पीछे सबसे अहम कारण है ओला इलेक्ट्रिक के Gen-3 स्कूटर पोर्टफोलियो को मिला PLI (Production Linked Incentive) सर्टिफिकेट। कंपनी का कहना है कि उसके सभी सात Gen-3 मॉडल्स को यह मंजूरी मिल चुकी है। चूंकि Gen-3 स्कूटर्स की हिस्सेदारी कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 56% है, इसलिए यह फैसला सीधे तौर पर उसकी कमाई और भविष्य की रणनीति को मजबूत करेगा।
PLI स्कीम के तहत कंपनी को अब 2028 तक अपनी 13-18% सेल्स वैल्यू पर इंसेंटिव मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि मुनाफा बढ़ेगा, ऑटो बिजनेस ऑपरेटिंग स्तर पर प्रॉफिट में आएगा और बैलेंस शीट मजबूत होगी।
ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी
PLI मंजूरी सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि अब वह ज्यादा फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेहतर दाम पर पेश कर सकेगी। यानी आने वाले महीनों में EV खरीदारों को ज्यादा विकल्प और किफायती दामों पर मॉडल मिल सकते हैं।
बिक्री के आंकड़ों से मिला भरोसा
ओला इलेक्ट्रिक की तेजी को हालिया सेल्स डेटा ने भी सपोर्ट किया है। अगस्त 2025 के पहले हिस्से में कंपनी की बिक्री एथर एनर्जी से कम थी, लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में उसने बढ़त बना ली। सरकारी पोर्टल VAHAN के 28 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, ओला ने 15,514 यूनिट्स बेचीं, जबकि एथर एनर्जी की बिक्री 15,457 यूनिट्स रही।
लिस्टिंग से अब तक का सफर
ओला इलेक्ट्रिक ने घरेलू शेयर बाजार में 9 अगस्त 2024 को 76 रुपए के इश्यू प्राइस पर एंट्री की थी। लिस्टिंग वाले दिन ही यह 91.18 रुपए के अपर सर्किट पर बंद हुआ। कुछ ही दिनों बाद 20 अगस्त 2024 को स्टॉक 157.53 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद दबाव बढ़ा और जुलाई 2025 में यह 39.58 रुपए तक फिसल गया। अब कंपनी ने दोबारा रिकवरी की राह पकड़ी है।
एनालिस्ट्स की राय
IndMoney के मुताबिक, कंपनी को कवर करने वाले सात एनालिस्ट्स में से दो ने खरीदारी (Buy), दो ने होल्ड और तीन ने सेल की सलाह दी है। विशेषज्ञों का हाइएस्ट टारगेट प्राइस 63 रुपए और लोएस्ट टारगेट प्राइस 30 रुपए है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
