Ola Electric Share Price: भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही. आज 4 सितंबर को भी भाव करीब 3% गिरकर 110 पर आ गया. शेयर में बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट शेयर को 20 अगस्त को हासिल किए गए अपने हाल के हाई 157.40 रुपए से 30% नीचे आ गया है. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद शेयर इश्यू प्राइस 76 रुपए से 45% ऊपर है.
ओला इलेक्ट्रिक का शेयर क्यों टूटा?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जो ओला इलेक्ट्रिक की मजबूत स्थिति के लिए चुनौती है. TVS मोटर और बजाज ऑटो ने ज्यादा सस्ती इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर रही हैं. इससे ओला के लीडरशिप पर दबाव बढ़ रहा है. हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी विडा ईवी मोटरसाइकिल की उपलब्धता बढ़ाकर और एक सस्ता सीरीज लॉन्च करके अपनी EV बिक्री की साइज को दोगुना करने की योजना बना रही है.
EV टू-व्हीलर मार्केट कंपिटिशन तेज
ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज के मुताबिक ओला का मार्केट शेयर मौजूदा फाइनेंशियल ईयर यानी FY25 की पहली तिमाही में 49% से गिरकर अगस्त में 33% हो गई. इनक्रेड इक्विटीज का सुझाव है कि ओला को स्कूटर के साथ अपने अनुभव के समान मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने में 3 साल तक का समय लग सकता है.
अगस्त में टू-व्हीलर्स की बिक्री में काफी गिरावट देखी गई, जो जुलाई की 1,07,475 यूनिट्स की तुलना में 18% घटकर 88,473 यूनिट्स रह गई. अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 27,506 यूनिट रही, जो इस साल अब तक की सबसे कम बिक्री है. हालांकि, ये आंकड़े अगस्त 2023 की 18,749 यूनिट से 47% का इजाफा दर्शाती हैं. फिर भी वे जुलाई 2024 की 41,711 यूनिट्स से 34% कम हैं.

ओला इलेक्ट्रिक का बिक्री प्रदर्शन
ओला इलेक्ट्रिक ने 2024 की शुरुआत जनवरी में 32,422 यूनिट्स की बिक्री के साथ की. मार्च में 53,634 यूनिट्स की बिक्री के साथ हाई पर पहुंच गई. कंपनी ने अप्रैल से जुलाई तक मासिक आधार पर मजबूत ग्रोथ बनाए रखी, लेकिन अगस्त में इसमें गिरावट आई.
कंपनी ने तीन इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल- रोडस्टर प्रो, रोडस्टर और रोडस्टर एक्स- का अनावरण करके मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कदम रखा है, जिससे बिक्री में और वृद्धि होने की उम्मीद है. रोडस्टर एक्स के साथ इन मोटरसाइकिलों की डिलीवरी 2025 तक शुरू करने की योजना है.
ब्रोकरेज का स्टॉक पर बुलिश नजरिया
लिस्टिंग के बाद ब्रोकरेज फर्म HSBC ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर पर रिपोर्ट जारी किया था. ब्रोकरेज ने कहा था कि FY2027-2028 तक EV मैन्युफैक्चरिंग की लागत में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है, जबकि एमिशन स्टैंडर्ड की वजह से इंटर्नल कॉम्ब्युशन इंजन (ICE) स्कूटर्स की कॉस्ट बढ़ सकती है.
ब्रोकरेज ने बताया कि FY25 की जून तिमाही में सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में ओला ने कुल 49%बिक्री. कंपनी का टारगेट बैटरी समेत ज्यादातर EV पार्ट्स का डोमेस्टिक लेवल पर प्रोडक्शन करना है. हालांकि, HSBC ने धीमी EV अपनाने, कड़ी प्रतिस्पर्धा, रेगुलेटरी सपोर्ट में लगातार बदलाव और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग रिस्क जैसी कई अनिश्चितताओं का भी जिक्र किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications