Ola Share Price: शेयर बाजार में आज 31 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही. बजट सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है. इकोनॉमिक सर्वे के दिन बाजार में जोरदार खरीदारी हो रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स आधे-आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर पॉजिटिव खबरों के दम पर फोकस में हैं, जिसमें 2-व्हीलर ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भी शामिल है.
शेयर में जोरदार तेजी
ओला का शेयर करीब 11 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 74.17 रुपए के भाव पर है, इसका मार्केट कैप बीएसई पर 32700 करोड़ रुपए रहा.
ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर बढ़ा
ओला इलेक्ट्रिक ने भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपना टॉप पोजिशन हासिल कर लिया है. कंपनी का मार्केट शेयर जनवरी 2025 में 25% रहा. व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने महीने के दौरान 22,656 यूनिट्स दर्ज कीं, जो पिछले महीने के मुकाबले 65% ज्यादा रहा. कंपनी की यह उपलब्धि काफी हद तक ओला के मजबूत एस1 पोर्टफोलियो और इसके बढ़ते बिक्री और सर्विस नेटवर्क की वजह से है.

ओला ने नेटवर्क में किया विस्तार
ओला की विस्तार रणनीति में देश भर में 4,000 स्टोर का विशाल नेटवर्क शामिल है. कंपनी की ग्रोथ इसके आने वाली जनरेशन 3 प्लेटफ़ॉर्म से भी ऑफरेट है, जो S1 सीरीज़ का बेस होगा. इस नए प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य अगले वर्ष में सकल मार्जिन को 20 प्रतिशत अंकों तक बढ़ाते हुए प्रदर्शन, सुरक्षा, दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ावा देना है.
जेन 3 प्लैटफ़ॉर्म ओला इलेक्ट्रिक के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है. ओला इलेक्ट्रिक के सीएमडी भाविश अग्रवाल ने कहा कि यह प्लैटफ़ॉर्म विश्वसनीयता, गुणवत्ता और सेवाक्षमता में पर्याप्त सुधार लाएगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
