
Ola Electric Discount Offer : ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क आर्म को मुफ्त में बदलने के ऑफर के कुछ ही दिनों बाद ही अपने ओला एस1 और ओला एस1 प्रो पर डिस्काउंट ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक एक ऑफर है नो कॉस्ट ईएमआई, जो कि 2,199 रुपये प्रति माह की ईएमआई और 5.99 प्रतिशत की ब्याज दरों पर उपलब्ध होगी। आगे जानिए ऑफर्स की बाकी डिटेल।
कितने में मिल सकते हैं स्कूटर
नये ऑफर के तहत ओला एस1 को 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वैसे एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं ओला एस1 प्रो को इसकी 1,39,999 रु की एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट स्कीम कुछ दिन पहले लॉन्च की गई थी, वहीं अब कंपनी ने चुनिंदा शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स पर वीकेंड एक्सचेंज ऑफर लॉन्च किया है।
कैसे-कैसे होगी बचत
पहले बात करें एस1 प्रो की तो इसकी कीमत है 139999 रु। इस पर प्रोडक्ट डिस्काउंट है 10000 रु, जबकि स्पेशल डिस्काउंट (स्टूडेंट / कॉर्पोरेट) है 5000 रु का। इसी तरह मैक्सिमम एक्सचेंज ऑफर है 45000 रु। साथ ही इस पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स का फायदा उठा कर आप इस स्कूटर को सिर्फ 69999 रु में खरीद सकते हैं।
ओला एस1 पर कैसे होगी बचत
एस1 प्रो की तो इसकी कीमत है 109999 रु। इस पर प्रोडक्ट डिस्काउंट शून्य है। जबकि स्पेशल डिस्काउंट (स्टूडेंट / कॉर्पोरेट) है 3000 रु का। इसी तरह मैक्सिमम एक्सचेंज ऑफर है 45000 रु। साथ ही इस पर एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स का फायदा उठा कर आप इस स्कूटर को सिर्फ 61999 रु में खरीद सकते हैं।

एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क आर्म को मुफ्त में बदला
यह ऑफर ओला इलेक्ट्रिक ने दो लाख एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क आर्म को मुफ्त में बदलने के ऑफर के कुछ ही दिनों बाद पेश किया है। स्कूटर की सेफ्टी की चिंता और ओला के फ्रंट फोर्क आर्म को मुफ्त में बदलने के बाद कंपनी ने अपने स्कूटरों को डिस्काउंट के साथ पेश किया है। हालांकि कंपनी ने फ्रंट फोर्क आर्म अपग्रेड और सेफ्टी को लेकर चिंता के संबंध का इनकार किया है और कहा है कि यह सिर्फ एक प्रमोश्नल कैम्पेन है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications