Ola Electric Layoffs: टॉप कंपनियों में लेऑफ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और कई कंपनियों से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। अब इन कंपनियों में ओला कंपनी भी गई है। कंपनी ने पिछले 5 महीनों में ही करीब 500 कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया था। अब 1000 कर्मचारियों की जॉब भी जाने वाली है।

कंपनी इन कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता (Ola Electric layoffs News)
इस बार की छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का 25% से ज्यादा है, हालांकि इसमें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स भी शामिल हैं। ऑटोमेशन और लागत घटाने के लिए कंपनी ने ये एक्शन लिया है। कंपनी अपने कस्टमर रिलेशन ऑपरेशंस को ऑटोमेटेड करने पर काम कर रही है, जिससे लागत घटाई जा सके और कुछ काम मशीनों के जरिए हो पाए। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड प्रोक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कई विभागों में यह छंटनी कर सकती है।
कंपनी क्यों कर रही है ये छंटनी? (Ola Electric Job Cuts)
ओला ने एक बयान में इस छंटनी से जुड़ी जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि अपने फ्रंट-एंड ऑपरेशंस को ऑटोमेट और रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है और इससे मार्जिन भी बेहतर हुआ है, लागत घटी है और कस्टमर एक्सपीरियंस भी सुधरा है। हालांकि, कंपनी ने छंटनी किए गए कर्मचारियों की पूरी जानकारी अभी नहीं दी है। सीएनबीसी की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि ओला अपने शोरूम, सर्विस सेंटर्स और वेयरहाउस में काम करने वाले सेल्स और सर्विस स्टाफ को भी जल्द हटा सकती है। कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी मॉडल में कुछ बदलाव कर रही है, जिससे खर्चों में कटौती हो सकती है।
इससे पहले निकाले गए थे 4000 कर्मचारी (Ola Layoffs Due To Restructuring)
इस छंटनी में मार्च 2024 के अंत तक ओला के 4,000 कर्मचारियों को भी निकाला जा चुका है, लेकिन इसमें भी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के कर्मचारी भी शामिल थे। ओला अपने कस्टमर रिलेशन ऑपरेशन और कंपनी की जरूरत को ध्यान में रखकर ये छंटनी कर रही है। Ola ने कुछ दिन पहले ही अपने निवेशकों को जानकारी दी थी कि कंपनी अपने दो बड़े सप्लायर्स के साथ नए शर्तों पर बातचीत कर रही है और इसका फोकस लागत कम करना और प्रोडक्शन में एफिशिएंसी लाना है।
इतना ही नहीं, कस्टमर्स की शिकायत, सप्लायई से जुड़ी परेशानी और सेल्स में गिरावट के कारण ओला की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस वजह से भी कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications