Ola Electric IPO आज से खुला, प्राइस बैंड ₹72-76/शेयर, जानें पूरी डीटेल्स

Ola Electric IPO: निवेशक लंबे समय से जिस IPO का इंतजार कर रहे थे आज से उसमें पैसा लगा सकते हैं. टू-व्हीलर EV कंपनी Ola Electric का IPO आज से खुल गया है. भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का IPO रिटेल निवेशकों के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त खुला रहेगा. बता दें कि कंपनी की योजना पब्लिक इश्यू के जरिए 6146 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 5500 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश इश्यू के जरिए किए जाएंगे.बाकी की रकम के लिए ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेश हिस्सा बिक्री करेंगे. इसके तहत 8 करोड़ 49 लाख शेयर जारी होंगे.

IPO से 6146 करोड़ जुटाने की योजना

OFS में कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल 3 करोड़ 79 लाख शेयर जारी करेंगे, जिनके पास कंपनी के कुल 45.14 फीसदी हिस्सेदारी है. अग्रवाल के अलावा मौजूदा निवेशक भी स्टेक सेल करेंगे. IPO के लिए प्राइस बैंड 72 रुपए से 76 रुपए तय किया गया है.

रिटेल निवेशकों को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 195 शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 14820 रुपए का पेमेंट करना होगा. बता दें कि यह देश की पहली 2-व्हीलर EV कंपनी है, जो एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.

Ola Electric IPO

  • 2 से 6 अगस्त तक खुला रहेगा
  • प्राइस बैंड: 72-76 रुपए प्रति शेयर
  • IPO साइज: 6142 करोड़ रुपए
  • फ्रेश इश्यू: 5500 करोड़ रुपए
  • OFS: 646 करोड़ रुपए

अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग

ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP फाइल किया था. इसे पिछले महीने ही मंजूरी मिली. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इन्वेस्टमेंट बैंक्स के तौर पर काम कर रहे हैं. जाते जाते IPO से जुड़ी सबसे जरूरी बात भी जान लीजिए शेयर अलॉटमेंट 7 अगस्त को होगा. फिर NSE और BSE पर 9 अगस्त को स्टॉक की लिस्टिंग होगी.

Ola Electric IPO open

ओला इलेक्ट्रिक IPO में कर्मचारियों के लिए भी कुछ हिस्सा रिजर्व रखा गया है जिसमें करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए के शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे. IPO में करीब 75 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIBs के लिए रिजर्व होगा. जबकि NIIs के लिए 15 फीसदी हिस्सेदारी और बाकी 10% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व होगा.

Ola Electric IPO: फंड का इस्तेमाल

  • R&D पर 1600 करोड़ रुपए करेगी खर्च
  • 800 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए होगा
  • सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार पर 1226 करोड़ रुपए होगा खर्च
  • सामान्य कॉरपोरेट काम के लिए होगा खर्च

OLA Electric का कारोबार

OLA इलेक्ट्रिक, एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनी है. इसके अलावा कुछ कोर EV कंपोनेंट भी बनाती है, जिसमें बैट्री पैक्स, EV मोटर्स और व्हीकल फ्रेम बनाता है. IPO से जुटाई कुल रकम में से 1600 करोड़ रुपए का खर्च R&D पर किया जाएगा. सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार के लिए कपंनी 1226 करोड़ रुपए खर्च होगा.

फिर कर्ज भुगतान पर 800 करोड़ रुपए का खर्च होगा. बता दें कि 15 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक पर कुल 996.67 करोड़ रुपए का कर्ज है. कंपनी 350 करोड़ रुपए का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ के जरिए कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी. बाकी रकम को सामान्य कॉरपोरेट इस्तेमाल के लिए करेगी.

Ola Electric के फाइनेंशियल

FY24 FY23 FY22
आय 5243 2783 456
घाटा 1584 1472 784
(आंकड़े करोड़ रुपए में)

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+