OLA Electric IPO Listing: ओला इलेक्ट्रिक का शेयर आज 9 अगस्त को इक्विटी मार्केट में लिस्ट हो गया है. शेयर NSE पर सपाट 76 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर 75.99 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 76 रुपए था. हालांकि, लिस्टिंग के बाद सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर शेयर में करीब ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 79 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. यह देश की पहली 2-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई है. इससे पहले पब्लिक इश्यू अंतिम दिन 4.45 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था.
IPO के जरिए जुटाई रकम
ओला इलेक्ट्रिक ने 6143 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया. इसमें 5500 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए गए. जबकि बाकी रकम ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई गई. OFS में प्रोमोटर और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री किया. बता दें कि Ola Electric IPO 2 अगस्त से रिटेल निवेशकों के लिए खुला था. IPO में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल OFS में 3 करोड़ 79 लाख शेयर जारी किया. IPO के लिए इश्यू प्राइस 76 रुपए रहा. निवेशकों को इश्यू में एक लॉट में 195 शेयर मिले.

पिछले साल किया था IPO के लिए अप्लाई
ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल ही अप्लाई किया था. कंपनी ने 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास DRHP फाइल किए थे. इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इनवेस्टमेंट के तौर पर काम किया.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
