Ola Electric IPO News: ट्रांसपोर्टेशन से शुरू होने वाली कैब कंपनी ओला अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर ले आने वाली कंपनी ओला को लोगों के द्वारा भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आ रही खबरों के मुताबिक भारत के इस इलेक्ट्रिक ऑटो मेकर कंपनी द्वारा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लाया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि यह 20 साल के अंदर किसी भी ऑटो कंपनी द्वारा लाया जाने वाला पहला आईपीओ होगा। इससे पहले साल 2003 में मारुति सुजुकी का आईपीओ मार्केट में आया था।

यह आईपीओ 8500 करोड़ रुपए की एक्सपेक्टेड साइज वाला है। आपको बताते चलें कि साइज के मुताबिक यह आईपीओ भारत के टॉप 15 ऑफरिंग में शामिल है। इसके साथ ही यह भारत में आईपीओ लाने वाली पहली ऐसी कंपनी होगी जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल बनती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक इस महीने तक ओला के द्वारा ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्ट भी दाखिल कर दिया जाएगा। इसमें फ्रेश इश्यू के साथ कुछ मौजूदा इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर फॉर सेल भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि इसके इन्वेस्टर में सिंगापुर की टेमासेक, जापान के सॉफ्टबैंक जैसे अन्य भी शामिल हैं।
आपको बताते चलें कि इसी साल अक्टूबर के महीने में कंपनी ने इक्विटी और डेट से करीब 3200 करोड़ रुपए जुटाए थे। आ रही जानकारी के मुताबिक इस फंड का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को फास्ट ट्रैक बनाने के लिए यूज किया जाएगा। जिससे एक साथ ढेरों इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाए जा सकें और मांग को पूरा किया जा सके।
गौरतलब है कि कंपनी की एक फैक्ट्री तमिलनाडु में बन रही है, जो साल 2024 की शुरुआत तक संचालित की जाने लगेगी और इसमें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी जाएगी। आपको बताते चलें कि ओला ऐसी गाड़ियां बनता है जो वातावरण से कार्बन को कम करने में मददगार हो सकती हैं।
आपको बताते चलें कि ओला इलेक्ट्रिक इस समय भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। यह 5.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ सितंबर 2023 तक भारत की इलेक्ट्रिक से चलने वाले दो पहिया वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के रूप में उभरी है।
मीडिया के तरफ से ओला इलेक्ट्रिक द्वारा आईपीओ ले जाने की खबरें काफी तेजी से सामने आ रही हैं, हालांकि कंपनी का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले नए साल में या 2023 के अंत तक ओला का आईपीओ मार्केट में आ सकता है।
ओला इलेक्ट्रिक इस समय मार्केट में अपनी जबर्दस्त पकड़ बना चुका है। साथ आने वाले भविष्य में जिस तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल के डिमांड बढ़ रही है, ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिल सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल न सिर्फ किफायती माने जाते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी इन्हें काफी सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि ये नॉर्मल फ्यूल व्हीकल की तरह कार्बन का उत्सर्जन नहीं करते हैं। आपको बता दें कि अभी तक ओला इलेक्ट्रिक भारत के किसी भी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं हुई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार



Click it and Unblock the Notifications