Ola Electric IPO Allotment: टू-व्हीलर EV कंपनी Ola Electric के IPO पहले दिन सुस्त रिस्पांस मिला है. भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का IPO पहले दिन 38 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है. हालांकि, अभी क्वालिफायड इंस्टीट्युशनल बायर्स बोली नहीं लगाए हैं. वहींच कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.42 गुना भर चुका है. पब्लिक 6 अगस्त को बंद हो जाएगा. IPO के बाद 7 अगस्त को शेयर अलॉटमेंट होगा, तो चलिए जान लेते हैं शेयर का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करते हैं...
Ola Electric IPO Allotment Status
Step 1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'Ola Electric' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें
Ola Electric IPO
ओला इलेक्ट्रिक की योजना पब्लिक इश्यू के जरिए 6146 करोड़ रुपए जुटाने की है. IPO में फ्रेश इश्यू के जरिए 5500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. अन्य रकम ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेश हिस्सा बिक्री करेंगे, जोकि करीब 8 करोड़ 49 लाख शेयर जारी करेंगे. IPO के बाद शेयर 9 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होगा.
भाविश अग्रवाल बेचेंगे हिस्सेदारी
OFS में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल 3 करोड़ 79 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे. बता दें कि कंपनी में अग्रवाल कुल हिस्सेदारी 45.14 फीसदी है. मौजूदा निवेशक भी OFS में स्टेक सेल करेंगे. पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए तय किया गया है. IPO में एक लॉट में 195 शेयर मिलेंगे. इसके लिए 14820 रुपए का भुगतान करना होगा. यह देश की पहली 2-व्हीलर EV कंपनी है, जो एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.
Ola Electric IPO
- 2 से 6 अगस्त तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 72-76 रुपए प्रति शेयर
- IPO साइज: 6142 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 5500 करोड़ रुपए
- OFS: 646 करोड़ रुपए
ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल भरा DRHP
ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल 22 दिसंबर को SEBI के पास डॉक्युमेंट जमा किए थे. IPO के लिए इनवेस्टमेंट के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स काम कर रहे हैं.

Ola Electric IPO: फंड का इस्तेमाल
OLA इलेक्ट्रिक, एक मुख्यत: इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनी है. कुछ कोर EV कंपोनेंट भी बनाती है, जिसमें बैट्री पैक्स, EV मोटर्स और व्हीकल फ्रेम शामिल हैं. IPO से जुटाई रकम में से 1600 करोड़ रुपए का खर्च R&D पर करेगी. सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार के लिए कपंनी 1226 करोड़ रुपए खर्च होगा.
IPO से जुटाई कुल रकम में 800 करोड़ रुपए का खर्च कर्ज भुगतान पर होगा. बता दें कि 15 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक पर कुल 996.67 करोड़ रुपए का कर्ज है. कंपनी 350 करोड़ रुपए का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ के जरिए कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी. बाकी रकम को सामान्य कॉरपोरेट इस्तेमाल के लिए करेगी.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
