Ola CEO Bhavish Aggarwal Net Worth: पिछले काफी समय से ओला इलेक्ट्रिक चर्चे में बनी हुई है। त्योहारी सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने ओला सीजन सेल को भी शुरू किया। कंपनी के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल अलग-अलग स्ट्रैटजी से अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि ओला कंपनी के सीईओ की सैलरी कितनी है।

इतनी है ओला के सीईओ की नेट वर्थ
ऑटलुक के अनुसार, ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र भाविश अग्रवाल (38) की कुल संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर है। ओला इलेक्ट्रिक के डी-स्ट्रीट डेब्यू से शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी कुल संपत्ति में तेज वृद्धि देखी गई, लेकिन आईआईटी ग्रेजुएट से अरबपति बनने का सफर असफलताओं से भरा रहा है, जिसमें उनका पहला बिजनेस ओलाट्रिप डॉट कॉम भी शामिल है। साल 2017 में अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक-अपने ईवी और बैटरी-निर्माण बिजनेस की शुरुआत की, जो सफल रहा है।
भाविश अग्रवाल ने यहां से पूरी की थी पढ़ाई
इन दिनों ओला इलेक्ट्रिक कई परेशानियों से घिरी हुई है। कंपनी के खिलाफ कस्टमर्स की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं और ओला के शेयर में बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई है। कुछ समय पहले ही कॉमेडियन कुणाल कामरा और भविष अग्रवाल के बीच तीखी भिड़ंत हुई थी।
आईआईटी मुंबई से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट (बीटेक) भाविश अग्रवाल ने साल 2010-11 में ओला कैब्स की स्थापना की थी। दैनिक भास्कर के अनुसार, भाविश कहते हैं, "मैं हमेशा से ही खुद का कुछ शुरू करना चाहता था और यही वजह थी कि मैं विकल्प तलाश रहा था। लेकिन साथ ही मैं सोसाइटी की किसी समस्या का समाधान करने के बारे में भी सोचा करता था।" अच्छी-खासी नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया और ओला कैब की शुरूआत की।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने सितंबर की तिमाही में 495 करोड़ रुपये का कुछ नेट लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 524 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications