OLA Auto News: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ओला को कुछ मुद्दों को लेकर नोटिस दिया है. ये नोटिस ओला को उनके ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दिया गया है. वहीं सरकार ने ओला कंपनी को चेतावनी भी दी है. चलिए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

देश में आज कई लोग ओला ऑटो से सफर करते हैं. लेकिन ओला की कुछ ऐसी नीति है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय से शिकायत थी. इसी को लेकर कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है. कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी विभाग की माने तो ओला कंपनी कस्टमर राइट(Customer Right) का उल्लंघन कर रही थी. इसलिए उसे विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया है.
ओला कंपनी को किन कस्टमर राइट का कर रही थी उल्लंघन?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ओला कैब राइट्स में ग्राहकों के पास रिफंड को लेकर ऑप्शन नहीं होता था. सरल भाषा में कहा जाए तो कैब सर्विस कंपनी ओला अपने ग्राहकों को रिफंड के रूप में सिर्फ कोपन ही देती. इस कोपन का इस्तेमाल ग्राहक अन्य राइट में कर सकते थे.
ग्राहकों के पास बैंक में रिफंड लेने का कोई भी ऑप्शन नहीं होता था. जो साफ तौर पर कस्टमर राइट का उल्लंघन था. यहीं कारण है कि सीसीपीए (CCPA) ने ये निर्देश दिया है कि ओला अपने सभी ग्राहकों को रिफंड के समय कोपन के अलावा बैंक अकाउंट का ऑप्शन भी दें.
क्योंकि सीसीपीए का मानना है कि रिफंड में सिर्फ कोपन का ऑप्शन देना कस्टमर से संबंधित मौजूदा पॉलिसी का उल्लंघन करना है.
इसके अलावा ग्राहकों को ओला ऑटो से यात्रा करने में एक और दिक्कत आती थी. वे थी कि यात्रियों को बिल नहीं दिया जाता था. जिसे लेकर भी CCPA ने कंपनी को निर्देश दिया है. CCPA ने ओला ऑटो को ये निर्देश दिया है कि ग्राहक जब भी उनके प्लेटफॉर्म से कैब बुक करता है, तो उसे बिल जारी करना होगा.
ग्राहक को ये पता रहना चाहिए की उसके राइड में कितने पैसे खर्च होने वाले हैं.
ओला के खिलाफ 2000 से भी ज्यादा है शिकायत
अगर हम नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन में मौजूद आंकड़ों को देखें तो इस साल की शुरुआत से अब तक ओला ऑटो के खिलाफ 2061 शिकायतें दर्ज हो चुकी है. इसमें ज्यादातर शिकायतें अधिक पैसे चार्ज करना और रिफंड बैंक में ना मिलना इन्हीं समस्याओं को लेकर थी.
कब हुई ओला की शुरुआत?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 2010, 3 दिसंबर के दिन भाविश अग्रवाल और अंकित भाटी ने ओला कंपनी की शुरुआत की थी. इससे पहले फोन कॉल के जरिए बुक किया जाता था. जिसके बाद इस कंपनी ने अपना ऐप भी लॉन्च किया. ओला से आज कई लोग अपनी राइट्स बुक करते हैं. मार्केट के रिस्क को देखते हुए ओला कंपनी ने अब बाइक राइड्स भी शुरू कर दी है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
