Free Safety Check LPG Cylinder: हाल ही में सरकारी तेल कंपनियां और उनके डिस्ट्रिब्यूटर्स द्वारा एक अभियान को शुरू किया जा रहा है जिसमें एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के घर पर जाकर बेसिक सुरक्षा जांच की जाएगी।

आपको बता दें कि यह सुरक्षा जांच फ्री होगी और उपभोक्ता के घर पर डिलिवरीमैन या मैकेनिक जब भी सिलिंडर देने आएगा तो उस वक्त वह 8 सुरक्षा नियमों की जांच करेगा और ग्राहकों को भी शिक्षित भी करेगा।
इस प्रकार से होगी जांच
इस जांच के अंतर्गत डिलिवरीमैन सभी गैस उपकरणों की जांच भी करेगा ताकि किसी यह पता चल सके की किसी प्रकार की लीकेज है या नहीं। नियमों के अनुसार, हर उपभोक्ता के गैस इंस्टॉलेशन व उपकरण की 5 वर्षीय अनिवार्य जांच करानी होती है, जिसका उपभोक्ता को भुगतान करना पड़ता है और इसका मूल्य 200/-रुपए होता है और 18% GST देना पड़ता है।
इतने सुरक्षा नियमों की होगी जांच
आपको बता दें कि डिलीवरी बॉय को आठ सुरक्षा नियमों की जांच करने और उन्हें दिए गए मोबाइल ऐप पर टिक करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक हर उपभोक्ता के घर पर मुफ्त में जांच की जानी है।
इस फ्री सुरक्षा चैकिंग के दौरान अगर ऑरेंज रंग की पाइप इस्तेमाल करने योग्य नहीं है, तो आप उसको बदलवा सकते हैं।
ऑरेंज पाइप की स्थिति की जांच करने के अलावा, डिलीवरी बॉय को यह देखना होगा कि स्टोव सिलेंडर के ऊपर एक प्लेटफॉर्म पर स्थित है वह सिलेंडर सीधा रखा गया हो, और उपयोग में आने वाला रेगुलेटर ओएमसी से संबंधित हो। उन्हें उपभोक्ता को 1906 आपातकालीन हेल्पलाइन के बारे में भी सूचित करना होगा।
साथ ही, यदि सुरक्षा नली सही नहीं है या चेंज करने की आवश्यकता है, तो सुरक्षा जांच के दौरान ऐसा किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल उद्योग के एक विशेषज्ञ ने यह भी बताया है कि ज्यादातर समय लीक तब होता है जब सिलेंडर के अंदर का ओ-रिंग क्षतिग्रस्त हो जाता है। उनके अनुसार, कम से कम 90 प्रतिशत कॉलें लीक से संबंधित होती हैं।
कुछ साल पहले पेश किए गए रेगुलेटर ओ रिंग को नुकसान पहुंचा रहे हैं क्योंकि रेगुलेटर के ऊपरी भाग और रिंग के बीच पर्याप्त अंतर नहीं है। पुराने रेगुलेटर भारी होते हुए भी अधिक आराम से चलते थे। नए नियामकों में प्लास्टिक के हिस्से हैं, और सिलेंडर में पीतल के ऊपर के भाग हैं।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बीमा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्राहकों को एक व्यापक बीमा पॉलिसी की पेशकश भी करती हैं जिसे 'पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी फॉर ऑयल इंडस्ट्रीज ' के रूप में जाना जाता है, जो उनके दायरे में आने वाले सभी पंजीकृत एलपीजी उपभोक्ताओं को कवरेज प्रदान करती है।
यह बीमा पॉलिसी उन दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को कवर करती है जहां एलपीजी आग लगने का प्राथमिक कारण होता है।
इस सुरक्षा जांच का उद्देश्य केवल यह है कि उपभोक्ता सुरक्षित रहकर LPG कनेक्शन का उपयोग कर सकें। इससे किसी प्रकार का वित्तीय फायदा नहीं उठाया जा रहा है क्योंकि यह सुविधा फ्री भी है। यह थर्ड पार्टी इन्शुरेन्स का दुर्घटना होने पर क्लेम लेने के लिये भी अनिवार्य है।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
