एक तरफ जहां भारत में आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार सुस्त है। वहीं दूसरी ओर जब बात ऑफिस प्रॉपर्टी की आती है तो यह सुस्ती नजर नहीं आती है। ऑफिस प्रॉपर्टी के किराए में लगातार इजाफा हो रहा है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां भारत में आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार सुस्त है। वहीं दूसरी ओर जब बात ऑफिस प्रॉपर्टी की आती है तो यह सुस्ती नजर नहीं आती है। ऑफिस प्रॉपर्टी के किराए में लगातार इजाफा हो रहा है। जी हां बेंगलुरु में सबसे तेजी से ऑफिस किराया बढ़ रहा है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में तेजी से महंगे होते 20 ऑफिस प्लेसेज में बेंगलुरु केन्द्रीय व्यावसायिक जिला (सीबीडी) सबसे आगे रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का कनॉट प्लेस इस सूची में सातवें और मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर 11वें स्थान पर रहा है।

जानकारी दें कि अंतरराष्ट्रीय संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की ताजा तिमाही रिपोर्ट के एशिया-पैसिफिक प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स 2019 के अनुसार बेंगलुरु में एमजी रोड, इन्फैंट्री रोड और रेजिडेंसी रोड जैसे इलाकों वाले केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्र (सीबीडी) में ऑफिस प्लेस के किराए में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
ऑफिस के किराए में सबसे अधिक 17.6% सालाना वृद्धि
जानकारी दें कि रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के सीबीडी में 2019 की तीसरी तिमाही में ऑफिस के किराए में सबसे अधिक 17.6% सालाना वृद्धि देखी गई। बेंगलुरु के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर मेलबर्न और बैंकॉक के सीबीडी का स्थान रहा, जहां पर ऑफिस के किरायों में क्रमश: 15.5% और 9.4% की सालाना वृद्धि देखी गई। वहीं नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि ऑफिस की जगह का बाजार भारत में लगातार बढ़ रहा है और यह सब किराया दर में झलकता है।
आईटी/आईटीईएस क्षेत्र में तेजी बना वजह
रिपोर्ट के अनुसार 2019 की पहली छमाही के बाद से आईटी/आईटीईएस क्षेत्र में तेजी लौटने और निर्माण कंपनियों द्वारा बढ़ती गतिविधि ने बेंगलुरु सीबीडी में मांग में उछाल बनाए रखा। बेंगलुरु के सीबीडी में नए और उच्च मूल्य वाली सम्पत्तियों के ऑनलाइन होने के साथ-साथ अच्छी संपत्तियों के किरायों में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का कनॉट प्लेस और मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) एशिया प्रशांत क्षेत्र में क्रमश: 7वें और 11वें सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख कार्यालय-स्थल के बाजार रहे। इन बाजारों में 2019 की तीसरी तिमाही में तुलनात्मक किराया वृद्धि 4.4% और 2% सालाना थी।
सबसे ज्यादा महंगा किराया यहां
वहीं बात करें हांगकांग 206.6 डॉलर प्रति वर्गमीटर के मासिक किराए के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे महंगा बाजार था, इसके बाद टोक्यो (110.9 डॉलर प्रति वर्गमीटर) और सिंगापुर (80.5 डॉलर प्रति वर्गमीटर) का स्थान रहा। एनसीआर दिल्ली और मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक इलाकों को ऑफिस के किराए के लिहाज से 5वें और 7वें सबसे महंगे बाजार के रूप में रखा गया। इसमें औसत मासिक किराया 51.8 डॉलर प्रति वर्गमीटर और 46.2 डॉलर प्रति वर्गमीटर है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
