नई दिल्ली, सितंबर 29। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत नवरात्री शुरू होने के साथ हो चुकी है। फेस्टिव सीजन की खास बात यह है कि बैंक नवरात्रि , दुर्गा पूजा, धनतेरस और दिवाली के खास मौके पर अपने ग्राहकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश करते हैं। बैंक कस्टमर्स को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश करते हैं। देश में लोग भी कार, घर खरीदने और शॉपिंग करने के लिए इस मौके को शुभ मानते हैं। आप भी बैंकों की ओर मिलने वाले बंपर फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
छूट पाने का है बेहतर मौका
देश के लगभग सभी बड़े बैंक जैसे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत तमाम बैंकों ने स्पेशल ऑफर शुरू किया है। अगर आप भी क्रेडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग करके शापिंग करने की सोच रहे हैं या फिर आप होम लोन की मदद से घर खरीदना चाह रहे हैं तो आप इस वक्च चल रहे छूट का फायदा उठा सकते हैं। चलिए हम आपकों मिल रहे डिस्काउंट की जानकारी देते हैं।
स्टेट बैंक लोन पर दे रहा है ऑफर
स्टेट बैंक ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को देने वाले स्पेशल ऑफर्स की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी है। एसबीआई ने ट्विट कर बताया कि इस साल की नवरात्रि में बैंक कार लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन के लिए स्पेशन ऑफर दे रही है। बैंक ने फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत लोन पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का फैसला किया है।
शॉपिंग पर भी पर भी बचत
अगर आप स्टेट बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का प्रयोग करके ब्रांड्स के स्टोर से शॉपिंग कर रहें हैं तो आपकों जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। एसबीआई मिंत्रा, गिवा कल्याण ज्वेलर्स समेत अन्य ब्रांड से शॉपिंग करने पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। कार्ड का प्रयोग करके पेमेंट करने पर कुछ ब्रांड के लिए 22.5 प्रतिशत तक की छूट भी मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड और स्मार्टफोन खरीदने पर आपकों 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। अन्य बैंक जैसी की आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी पर भारी छूट दे रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications