नई दिल्ली। ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी एक्साइटेल ने 3 महीने के लिए फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल करने का ऑफर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के तहत लोग 3 महीने तक फ्री में हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्साइटेड ने कहा है कि वह यह घोषणा फेस्टिवल सीजन के दौरान कर रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग एक्साइटेल के इस ऑफर का फायदा उठा सकें।
जानिए एक्साइटेड के ऑफर का नाम
एक्साइटेल ने अपने इस फ्री इंटरनेट ऑफर प्लान का नाम ‘फुल पे हाफ फ्री' रखा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक एक्साइटेल ब्रॉडबैंड को कोई भी प्लान लेकर उसके आधे के बराबर फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी ने 6 महीने का प्लान लिया है, तो वह इसके बाद आगे 3 माह तक इसी प्लान का मजा फ्री में लेगा।
किसके लिए यह प्लान फायदेमंद
एक्साइटेल का ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक साथ कई माह का प्लान लेते हैं। कंपनी भी उन्हीं ग्राहकों पर फोकस कर रही है। एक्साइटेल ने इसी के तहत कई प्लान भी लांच किए हैं। कंपनी एक से लेकर कई माह तक के प्लान इस वक्त देर ही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अभी ऑलइंडिया अपना नेटवर्क नहीं फैलाया है। ऐसे में इस ऑफर का फायदा उन्हीं शहरों में लिया जा सकेगा, जहां कंपनी का नेटवर्क है।
ऐसे ले सकते हैं इस प्लान का फायदा
एक्साइटेड के इस प्लान का फायदा उठाने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर एक फार्म दिया हुआ है, जिसे भरना होगा। इस फार्म के साथ ऑफर से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। यहां पर ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ब्राड बैंड स्पीड का प्लान ले सकता है। कंपनी 100 एमबीपीएस, 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस वाले प्लान ऑफर कर रही है। जो लोग ऐसे इन स्पीड के 6 महीने के प्लान लेंगे उनको बाद के 3 महीने फ्री में उसी स्पीड में इंटरनेट सेवा मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
