नई दिल्ली, जुलाई 11। महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। इसी बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना रहे हैं तो फिर आपके लिए एक शानदार एयर ऑफर है। जहां आप मात्र 26 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट ले सकते हैं। आपको इस ऑफर को सुन कर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह बात सच है। वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर को वियतजेट चीनी वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाए जाने वाले डबल 7 फेस्टिवल के मौके पर लाया हैं। आइए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिकट 26 रुपये में मिल रहा हैं
वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट ने 7,77,777 उड़ानों के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है। वियतजेट गोल्डन वीक मना रहा है। जुलाई में वियतजेट डबल 7/7 दिन के सम्मान में सिर्फ 26 रुपये में टिकट बुकिंग का मौका दे रही है। इस ऑफ़र के तहत घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई, 2022 तक बुकिंग करा सकते हैं। उड़ान की अवधि 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च, 2023 तक की होगी। इन टिकट्स की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग से शुरू हैं। अगर भारतीय मुद्रा से वियतनामी डोंग की तुलना करें तो एक वियतनामी डोंग मतलब 0.0034 भारतीय रुपये के बराबर है। इस प्रकार 7,700 डोंग भारतीय मुद्रा में 26.08 रुपये होंगे।
टिकट कहां से खरीदें
आप इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा वियतजेट एयर के मोबाइल एप्स पर जाकर भी टिकट्स खरीदा जा सकता है।
फ्लाइट्स इन रूट्स पर मिलती हैं
वियतजेट नई दिल्ली/मुंबई-होनई और दिल्ली/मुंबई-हनोई ची मिन्ह सिटी सहित वियतनाम और भारत के बीच चार सेवाएं संचालित करती है। 29 अप्रैल को एयरलाइन ने कहा था कि दिल्ली-हनोई मार्ग और दिल्ली-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर उड़ानें 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को फिर से शुरू होंगी। कंपनी ने क्रमशः 3 जून और 4 जून से मुंबई-हनोई रूट्स और मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी रूट्स पर नई उड़ानों की घोषणा की।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
