नई दिल्ली, जुलाई 24। यदि आप सस्ते में नयी कार खरीदना चाहते हैं तो रेनॉल्ट इंडिया ये मौका दे रही है। मगर ये मौका आपके पास जुलाई में ही है। रेनॉल्ट अपनी ट्राइबर एमपीवी, क्विड हैचबैक और किगर एसयूवी सहित कारों की अपनी रेंज पर छूट दे रही है। फ्रांसीसी कार निर्माता नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी लाभ और स्क्रैपेज पॉलिसी प्रोग्राम के तहत इन बेनेफिट को लेकर आई है। आगे सभी बेनेफिट्स की डिटेल दी गयी है।
रेनॉल्ट ट्राइबर
ट्राइबर रेनॉल्ट की सब-4 मीटर एमपीवी पेशकश है जिसमें सात यात्री बैठ सकते हैं। ट्राइबर को स्टैंडर्ड 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। जुलाई 2022 के दौरान रेनॉल्ट अपनी इस कार पर 40,000 रुपये की नकद छूट, 44,000 रुपये के लॉयल्टी बेनेफिट और स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत 10,000 रुपये के बेनेफिट की पेशकश कर रही है, जिससे कुल मिलाकर आप इस कार पर 94,000 रुपये बचा सकते हैं। लिमिटेड एडिशन ट्राइबर पर भी छूट उपलब्ध है। हालांकि, रेनॉल्ट उस पर केवल लॉयल्टी बेनेफिट और स्क्रैपेज पॉलिसी छूट की पेशकश कर रही है जो कि 54,000 रुपये है।
रेनॉल्ट क्विड
रेनॉल्ट क्विड भारत में कार निर्माता की एंट्री-लेवल कार है और इसे कई वेरिएंट में बेचा जाता है जिसमें 800 सीसी इंजन, 1.0-लीटर मोटर, मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन और एएमटी ऑप्शन शामिल हैं। 2021 मॉडल रेनॉल्ट क्विड्स पर 35,000 रुपये की नकद छूट, 37,000 रुपये की लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये की स्क्रैपेज पॉलिसी का लाभ मिल रहा है, जिससे कुल छूट 82,000 रुपये हो जाती है। 2022 मॉडल रेनॉल्ट क्विड पर 30,000 रुपये की नकद छूट, 37,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का स्क्रैपेज पॉलिसी बेनेफिट मिल रहा है, जिसमें कुल 77,000 रुपये की छूट इस कार पर दी जा रही है।
रेनॉल्ट काइगर
रेनॉल्ट काइगर एसयूवी में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें एक 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड मोटर शामिल हैं। इंजन मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाते हैं। काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी को कुल 75,000 रुपये के लाभ के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें 55,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर और 10,000 रुपये का स्क्रैपेज पॉलिसी बेनिफिट शामिल हैं।
इस बात का रखें ध्यान
रेनॉल्ट वाहनों पर बताई गयी छूट अलग अलग शहर, क्षेत्र या शोरूम में अलग हो सकती है। आपको रेनॉल्ट कारों पर बेस्ट ऑफ़र के लिए अपने स्थानीय डीलरों से संपर्क करना चाहिए।
महंगी कर दी कारें
इसी महीने कंपनी ने अपनी कारें महंगी की हैं। रेनॉल्ट इंडिया ने अपने पूरे मॉडल लाइन-अप में कीमतों में बढ़ोतरी की। कीमतों में बढ़ोतरी, जो इस महीने से लागू हुई है, क्विड, ट्राइबर और किगर जैसे मॉडलों के लिए लागू है। रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमतों में ड्यूल-टोन वेरिएंट के लिए 6,400 रुपये और अन्य सभी वेरिएंट के लिए 3,400 रुपये की सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई। इसी तरह, क्विड अब वैरिएंट की पसंद के आधार पर 5,400 रुपये तक महंगी हो गई है। काइगर की बात करें तो, सब-फोर मीटर एसयूवी की कीमतों में सिंगल वेरिएंट को छोड़ कर सभी वेरिएंट्स के लिए 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
