
Offer on Fridge : फ्रिज एक ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत गर्मियों के मौसम में होती है। सर्दियों में फ्रिज की जरूरत बहुत कम होती है। मगर सर्दियों में फ्रिज खरीदने का एक बड़ा फायदा है। सर्दियों का मौसम फ्रिज के लिए ऑफ सीजन है, तो इस मौसम में फ्रिज सस्ते में मिल सकती है। आमतौर पर यही होता है। क्योंकि सर्दियों में फ्रिज पर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही एक ऑफर की जानकारी देंगे।
फ्लिपकार्ट पर चल रहा ऑफर
जब किसी प्रोडक्ट से जुड़ा सीजन आता है तो उसकी कीमत बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाती है। पर ऑफ सीजन में उसी प्रोडक्ट पर काफी छूट मिल सकती है। जैसे कि 3 फ्रिजों पर इस समय फ्लिपकार्ट पर शानदार ऑफर चल रहा है। इस ऑफर के तहत आप 20 हजार रु वाले फ्रिज को मात्र 2490 रु में खरीद सकते हैं। साथ ही आपको इस फ्रिज पर वारंटी भी दी जाएगी।
कैसे मिलेगी सस्ती फ्रिज
आपको पुराना फ्रिज देना होगा और एक्सचजें ऑफर के तहत आपको नया फ्रिज मिल जाएगा। मगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा तब ही मिल सकता है जब उस फ्रिज की कंडीशन चकाचक हो जिसे आप एक्सचेंज के लिए दे रहे हैं। अब जानते हैं कि फ्लिपकार्ट पर चले रहे मौजूदा रेफ्रिजरेटर ऑफर के बारे में।
व्हर्लपूल 190 एल डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 4 स्टार रेफ्रिजरेटर
व्हर्लपूल का 190 लीटर वाला ये फ्रिज सिंगल डोर वाला है। इसे 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 20,850 रुपये है। मगर आपको इस पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह यह आपको 14,490 रुपये में मिलेगा। वहीं बैंक ऑफर के तहत यदि आप यूपीआई लेनदेन करते हैं तो 5 प्रतिशत पैसा बचेगा। इससे आपको 500 रुपये तक की बचत होगी। इसी तरह फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट की जाए तो 5 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर पर आप 12 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के साथ इस फ्रिज की कीमत रह जाएगी मात्र 2,490 रु। आपको इस पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही इसके कंप्रेशर पर 9 साल की वारंटी दी जाएगी।
सैमसंग 192 एल डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 2 स्टार रेफ्रिजरेटर
सैमसंग के इस सिंगल डोर (2 स्टार रेटिंग वाले) रेफ्रिजरेटर की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,790 रुपये है। इसकी मार्केट कीमत 16,990 रुपये है। यानी 12 फीसदी का डिस्काउंट। एक्सचेंज ऑफर 12,000 रुपये तक का है। एक्सचेंज ऑफर के बाद यह फ्रिज रह जाएगा मात्र 2,790 रुपये का। इस फ्रिज पर 1 साल की वारंटी मिल रही है, जबकि कंप्रेशर पर वारंटी 10 साल की है।
हायर 195 एल डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 4 स्टार रेफ्रिजरेटर
लिस्ट में आखिरी फ्रिज है हायर का 195 लीटर वाला 4 स्टार रेटिंग फ्रिज। इस पर 20 प्रतिशत छूट मिल रही है। इससे आप इसे 14,690 रुपये में खरीद सकते हैं। मगर इसकी असल कीमत 18,400 रुपये है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक ले सकते हैं। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर भी 5 प्रतिशत तक (500 रुपये तक) की बचत होगी। इस पर भी 12 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। यानी ये आपको मात्र 2,690 रुपये में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications