
Indigo Offer : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है। ऑफर के तहत, आप पूरे भारत में घरेलू डेस्टिनेशंस के लिए 2,093 रुपये में फ्लाइट टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का फायदा टिकट के उपलब्ध होने पर मिलेगा। यात्री 13 मार्च, 2023 और 13 अक्टूबर, 2023 के बीच ऑफर के तहत खरीदे गये टिकटों का फायदा ले सकते हैं। इंडिगो की सेल 25 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। बता दें कि 300 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ, एयरलाइन लगभग 1800 दैनिक फ्लाइट्स का संचालन कर रही है और 78 घरेलू डेस्टिनेशंस और 26 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस को जोड़ती है।
सीमिट हैं सीटें
इंडिगो ने कहा है कि ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है। इसलिए उपलब्धता के आधार पर ही छूट वाले टिकट दिए जाएंगे। एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि हवाई अड्डे के शुल्क और सरकारी टैक्स पर छूट लागू नहीं है।
केवल घरेलू नेटवर्क पर मिलेगा ऑफर का फायदा
एयरलाइन ने कहा है कि ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क पर अलग-अलग सेक्टरों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर वैलिड है और इसे किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, ऑफर नॉन-ट्रांसफेरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-एनकैशेबल है। आप यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर सकते हैं। पर उसके लिए लागू चेंज फी और किराए के अंतर का भुगतान करना होगा। एक अन्य खबर के अनुसार इंडिगो ने हाल ही में कोलकाता के जरिए मुंबई-सिलचर और दिल्ली-ईटानगर के बीच नई फ्लाइट्स की घोषणा की है। इससे मुंबई-सिलचर के बीच हवाई यात्रा का समय आधा हो जाएगा।
कंपनी कर रही रिकवरी
इस महीने की शुरुआत में, इंडिगो ने धर्मशाला को अपनी 78वें घरेलू डेस्टिनेशंस के रूप में अपने नेटवर्क में शामिल करने का ऐलान किया। एयरलाइन 26 मार्च, 2023 से दिल्ली-धर्मशाला के बीच फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत का घरेलू हवाई यातायात महामारी के बाद से मजबूती से उबर चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 1.25 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो कि एक साल पहले की अवधि में दर्ज 64.08 लाख की तुलना में लगभग दोगुना है। इंडिगो के पास पिछले महीने 68.47 लाख यात्रियों का 54.6% हिस्सा रहा। एयर इंडिया और विस्तारा ने जनवरी में क्रमशः 9.2% और 8.8% की बाजार हिस्सेदारी के साथ 11.55 लाख और 11.05 लाख यात्रियों को सर्विस दी। इसी तरह टाटा समूह की एयरलाइनों (एयर इंडिया, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया) के घरेलू यात्रियों की कुल संख्या 32.30 लाख रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications