OepenAI CEO Sam Altman Update: ओपेनएआई के पूर्व सीईओ सैम ऑल्टमैन से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। इस अपडेट के अनुसार कहा जा रहा है कि ओपेनएआई से बर्खास्त होने के पहले ऑल्टमैन एक नए के वेंचर के लिए दुनिया के कुछ सबसे बड़े इन्वेस्टर्स से अरबों डलर की रकम जुटाने में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। विदेशी मीडिया हाउस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑल्टमैन टिगरिस कोड नाम वाले प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने के लिए मिडिल ईस्ट की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोकस्ड चिप कंपनी बनाने की योजना बनाई थी, जो सेमीकंडक्टर का उत्पादन करने के साथ प्रतिद्वंदियों (एनवीडीया कॉरपोरेशन) को टक्कर दे।
इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क के लिए बाजार में एनवीडीया कॉरपोरेशन का दबदबा है। हालांकि, ऑल्टमैन का चिप वेंचर अभी तक बना भी नहीं है और निवेशकों के साथ बातचीत शुरुआती चरण में है। ऑल्टमैन एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोकस्ड हार्डवेयर डिवाइस के लिए फंड जुटाने र भी विचार कर रहे हैं, जिसे वह एप्पल के पूर्व डिजाइन प्रमुख जॉनी इवे के साथ मिलकर विकसित कर रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक इन वेंचर्स के बारे में सॉफ्ट बैंक ग्रुप कॉर्प,मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी, सऊदी अरब की पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड के अलावा कई अन्य के साथ भी बातचीत चल रही है। ऑल्टमैन ने इन कंपनियों के लिए कई अरब डॉलर की मांग की है।

ऐसा बताया जा रहा है कि ऑल्टमैन द्वारा फंड जुटाने की कोशिशें ओपनएआई के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। ओपनएआई थ्राइव कैपिटल की लीडरशिप में एक टेंडर ऑफर को फाइनल टच देने के लिए काम कर रही है, जो कर्मचारीयों को 86 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर अपने शेयर बेचने की अनुमति देगा। लोगों की मानें तो, सॉफ्टबैंक और अन्य इन्वेस्टर्स को इस डील का हिस्सा बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन बाद की तारीख में उन्हें ऐसे सौदे के लिए वेट लिस्ट में डाल दिया गया। कहा जा रहा है कि अंतरिम रूप से ऑल्टमैन निवेशकों से उनके नए वेंचर पर विचार करने का आग्रह किया।
आपको बताते चलें कि ओपेनएआई के बोर्ड ने 17 नवंबर को को फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन को अचानक नौकरी से निकाल दिया। निकालने के बाद कंपनी का कहना था कि उसे ऑल्टमैन के काबिलियत पर भरोसा नहीं है। कंपनी के मुताबिक उन्हें यह भरोसा नहीं था कि ऑल्टमैन कंपनी को आगे ले जा पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल्टमैन को गूगल मीट पर पद छोड़ने के लिए कहा गया था। सैम की जगह की टेक्नोलॉजी ऑफीसर मीरा मूराति को अंतरिम सीईओ बनया गया है।
ऑल्टमैन को कंपनी से निकलने के बाद बोर्ड को तीखी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर कंपनी के को फाउंडर और प्रेसिडेंट ग्रेट ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया। ब्रॉकमैन के अलावा सीनियर ओपनएआई रिसर्चर जैकब पचॉकी, अलेक्जेंडर मैड्रिड और सिजमन सिदोर ने भी कथित तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इतना ही नहीं ओपेनएआई बोर्ड पर ऑल्टमैन पर को वापस लाने का भी दबाव पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपेन एआई के निवेशक, सीईओ पद से ऑल्टमैन को हटाने के फैसले को वापस लेने के लिए कंपनी पर दबाव डाल रहे हैं। थ्राइव ग्लोबल सहित कुछ निवेशक ओपोन एआई की सबसे बड़ी शेयरधारक माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के साथ सीधी बातचीत कर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
