October GST Collection : भारत सरकार पर अक्टूबर में पैसों की बारिश हुई है। सरकार को अक्टूबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन के रूप में 1.52 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से 1 नवंबर को दी गयी है। लगातार आठ महीनों से मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो निरंतर आर्थिक सुधार का संकेत है।

दूसरी बार 1.50 लाख करोड़ रु से अधिक रहा जीएसटी कलेक्शन
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन दूसरा सबसे बड़ा मासिक संग्रह रहा है। ये अप्रैल 2022 के कलेक्शन के बाद दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन रहा है। अप्रैल 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर में, कुल जीएसटी संग्रह में, केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये रहा, जबकि राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये था। इंटीग्रेटेड जीएसटी 81,778 करोड़ रुपये और सेल 10,505 करोड़ रुपये रहा।

कितना कितना रहा सेटलमेंट
सरकार ने इंटीग्रेटेड जीएसटी में से 37,626 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी और 32,883 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी के लिए तय किए। इसने केंद्र और राज्यों के बीच 50:50 के अनुपात के आधार पर 22,000 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसी तरह निपटान के बाद, अक्टूबर में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व क्रमशः 74,665 करोड़ रुपये और 77,279 करोड़ रुपये था।
अक्टूबर में साल-दर-साल प्रभावशाली वृद्धि
ओवरऑल जीएसटी कलेक्शन ने अक्टूबर में साल दर साल आधार पर प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने अपने राजस्व में 14 प्रतिशत की वृद्धि देखी। कुल मिलाकर, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सितंबर में अपने जीएसटी राजस्व में 14 प्रतिशत से कम की वृद्धि दर्ज की। कई राज्यों ने साल दर साल अपने जीएसटी राजस्व में गिरावट दर्ज की। संरक्षित जीएसटी राजस्व अवधि 30 जून को समाप्त होने के साथ, राज्यों को तब मुआवजा नहीं दिया जाता है जब उनका संग्रह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक नहीं है।

सितंबर का कलेक्शन
सितंबर में सरकार को जीएसटी कलेक्शन के रूप में 1,47,686 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़त हुई थी। सालाना आधार पर समानों के आयात से राजस्व में 39 फिसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू लेनदेन और सेवाओं के आयात से पिछले साल सितंबर की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के जीएसटी के आंकड़े
- अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपये
- मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये
- जून में 1.44 लाख करोड़ रुपये
- जुलाई में 1.48 लाख करोड़ रुपये
- अगस्त में 1.43 लाख करोड़ रुपये
- सितंबर में 1.47 लाख करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपये
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications