Falguni Nayar Wealth : अगर आप मेकअप का कुछ भी सामान खरीदने के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में नायका का नाम जरूर आएगा। चाहे आप किसी बड़े, लक्ज़री ब्रांड के मेकअप के प्रोडक्ट की तलाश कर रहे हों या बजट के हिसाब से ये ई-कॉमर्स शॉपिंग ब्यूटी स्टोर भारत में आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यही नायका की एक बड़ी सफलता का कारण रहा है। नायका की सफलता को इस नजरिये से देखा जा सकता है कि इसने अपनी संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बना दिया। मगर शेयर बाजार में आने के बाद कहानी में बदलाव आया है।

घटी 8,300 करोड़ रु संपत्ति
अक्सर 'मेकअप क्वीन ऑफ इंडिया' कही जाने वाली नायर की संपत्ति इस महीने की शुरुआत में 4 अरब डॉलर (32,915 करोड़ रुपये) से अधिक थी। हालांकि, अब यह 1 अरब डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) कम हो गई है। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार, यह भारी गिरावट सिर्फ एक पखवाड़े (15 दिन) में आई है। इस महीने की 12 तारीख को उनकी संपत्ति लगभग 4.08 अरब डॉलर थी।
किरण मजूमदार-शॉ को छोड़ा पीछे
भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला 59 वर्षीय नायर ने 'बायोटेक क्वीन' और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (24,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति) को पीछे छोड़ा और आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में इस महीने की शुरुआत में वो सबसे अमीर सेल्फ-मेड भारतीय महिला बन गई।

संपत्ति में 345 प्रतिशत की भारी उछाल
59 वर्षीय नायर की संपत्ति में कुल संपत्ति में 345 प्रतिशत की भारी उछाल आई। इससे वे वेदांत फैशन के व्यवसायी रवि मोदी के बाद सबसे अधिक संपत्ति बढ़ाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहीं। पिछले साल नायर की संपत्ति बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये हो गई और कुल संपत्ति 38,700 करोड़ रुपये हो गई थी।
नायर की संपत्ति से 1 अरब डॉलर का सफाया
नायका या एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर पिछले कुछ दिनों से गिरावट जारी है और पिछले दो हफ्तों में ये 20 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ शुक्रवार को 52-सप्ताह के निचले स्तर 975.5 रुपये पर पहुंच गए। इससे नायर की संपत्ति से 1 अरब डॉलर का सफाया हो गया क्योंकि शुक्रवार के सत्र के अंत में उनकी संपत्ति 3 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया। ये स्टॉक जो पिछले साल 10 नवंबर को लिस्टिंग के दिन लगभग दोगुना हो गया था, अब 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 2,574 रुपये पर लगभग 62 प्रतिशत गिर गया है। इसके अलावा, आईपीओ निवेशक, जिन्हें 1,125 रुपये के इश्यू प्राइस पर स्टॉक मिला था, अब वे 13 प्रतिशत का लॉस देख रहे हैं।

क्यों आई गिरावट
वैश्विक स्तर पर तकनीकी शेयरों में गिरावट को देखते हुए नायका के स्टॉक में गिरावट आई और प्री-आईपीओ निवेशकों का अनिवार्य एक साल का लॉक-इन 10 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इस बीच, महीने की शुरुआत में, ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने 5:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। शेयरधारकों को उनके प्रत्येक शेयर के लिए पांच बोनस शेयर मिलेंगे। एक पूर्व निवेश बैंकर, नायर ने 2012 में ई-कॉमर्स पोर्टल नायका की स्थापना की थी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications