नई दिल्ली, नवंबर 13। ब्यूटी ईकॉमर्स स्टार्टअप नायका ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसे सेलिब्रिटी निवेशकों का पैसा 10 गुना कर दिया है। नायका की पब्लिक लिस्टिंग से आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के निवेश में 10 गुना वृद्धि हुई है। बुधवार के बंद भाव 2,206.7 रुपये प्रति शेयर पर कंपनी में आलिया की हिस्सेदारी 54 करोड़ रुपये आंकी गई थी। आलिया ने जुलाई 2020 में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, नायका की पेरेंट कंपनी, में 4.95 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यानी आईपीओ के बाद आलिया की निवेश राशि की वैल्यू 10 गुने से अधिक बढ़ी है।
कितना हुआ कैटरीना को फायदा
कैटरीना कैफ ने 2018 में कंपनी के साथ नायका-केके ब्यूटी की शुरुआत के लिए एक जॉइंट वेंचर समझौता किया था, जो कॉस्मेटिक ब्रांड के ब्यूटी को रिटेल बिजनेस करती है। उन्होंने कंपनी में 2.04 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बुधवार के बंद भाव पर उनकी निवेश राशि की वैल्यू 22 करोड़ रुपये थी। 2013 में अमिताभ बच्चन ने सर्च प्लेटफॉर्म जस्टडायल में अपने निवेश पर 46 गुना से अधिक पैसा बनाया था। उसके बाद भारतीय सेलिब्रिटी निवेशकों का शेयरों की पब्लिक लिस्टिंग से इतना रिटर्न प्राप्त करने का यह दूसरा उदाहरण है।
शेयर हुआ लिस्ट
एफएसएन ई-कॉमर्स ने बुधवार को शेयर बाजार में शुरुआत की और इसकी मार्केट कैप दोगुनी होकर 13 अरब डॉलर हो गई। इससे कंपनी की फाउंडर फाल्गुनी नायर की दौलत 6.5 अरब डॉलर हो गयी और वे भारतीय अरबपतियों के क्लब में पहुंच गईं। आलिया ने हाल ही में आईआईटी कानपुर समर्थन वाले डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर अगरबत्ती ब्रांड फूल में निवेश किया है। 2018 में, उन्होंने क्यूरेटेड फैशन सब्सक्रिप्शन सर्विस स्टाइलक्रेकर को सपोर्ट किया था।
बॉलीवुड और स्टार्टअप
बॉलीवुड अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों का स्टार्टअप को सपोर्ट करने का चलन नया नहीं है। दीपिका पादुकोण ने अपनी निवेश फर्म केए एंटरप्राइजेज एलएलपी के माध्यम से कई स्टार्टअप को सपोर्ट किया है, जिसमें एडटेक प्लेटफॉर्म फ्रंटरो, ई-मोबिलिटी कंपनी ब्लूस्मार्ट, छोटे उपग्रह निर्माता बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और ब्यूटी कॉमर्स वेंचर पर्पल शामिल हैं।
विराट कोहली का निवेश
क्रिकेटर विराट कोहली ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल), बीमा एग्रीगेटर डिजिट इंश्योरेंस और ऐसी ही कई अन्य कंपनियों में निवेश किया है। ब्यूटी स्टार्ट-अप नायका के शेयर ने बुधवार को इक्विटी मार्केट में एक ब्लॉकबस्टर शुरुआत की। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रु को पार कर गयी। नायका का शेयर 2,018 रु पर खुला, जो इसके 1,125 रु प्रति शेयर के आईपीओ प्राइस से 79 प्रतिशत अधिक है। ये एनएसई का रेट है। बीएसई पर नायका का शेयर इश्यू प्राइस से 78 फीसदी ऊपर 2,001 रुपये पर खुला।
कैसा रहा आईपीओ
नायका का आईपीओ तीन दिनों के लिए खुला था। इसका आईपीओ इश्यू 1 नवंबर को बंद हुआ। इसके आईपीओ में भारी मांग देखी गई। कंपनी के आईपीओ को 82 गुना आवेदन मिले। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ को 2.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 200 करोड़ से अधिक के लिए आवेदन मिले। आईपीओ से कंपनी ने 5,352 करोड़ रु जुटाए। नायका के आईपीओ में 630 करोड़ रु के नये शेयर और 4,722 करोड़ रु का ऑफर ऑफर सेल पेश किया गया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications