नई दिल्ली, नवंबर 10। आज नायका और नायका फैशन जैसे प्लेटफॉर्म को चलाने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का शेयर इक्विटी मार्केट में लिस्ट हुआ। इसके साथ ही नायक का फाउंडर फाल्गुनी नायर की दौलत में भी भारी इजाफा हुआ है। इस ब्यूटी स्टार्टअप ने नायर को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कैटेगरी में पहुंच दिया है। नायर के पास नायका (एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स) में लगभग आधी हिस्सेदारी है। नायका के जोरदार आईपीओ के बाद अब उनकी दौलत लगभग 6.5 बिलियन डॉलर हो गयी है। दरअसल आईपीओ भाव से नायका के शेयर में 89% की वृद्धि हुई है। बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गई हैं।
बन गयी यूनिकॉर्न कंपनी
एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, जो कि नायका की पैरेंट कंपनी है, स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाली भारत की पहली ऐसी यूनिकॉर्न (100 करोड़ डॉलर की कंपनी को यूनिकॉर्न कहा जाता है) बनी है, जिसका नेतृत्व एक महिला के हाथ में है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ से 5,352 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य था।
कितने शेयर बेचे गए
एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के आईपीओ में 630 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी किए गए। जबकि प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने 4.31 करोड़ शेयर आईपीओ में बेचे। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पोंस मिला था। इसके आईपीओ को कुल 82 गुना आवेदन मिले। इनमें रिटेल निवेशकों के हिस्से को 12.06 गुना आवेदन मिले। वहीं एनआईआई (गैर संस्थागत निवेशक) के हिस्सा को 112.02 गुना आवेदन मिले।
जानिए कहां पहुंचा शेयर
आईपीओ 28 अक्टूबर को खुला था और इसमें 1 नवंबर 2021 तक निवेश करने का मौका था। आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 1085 रुपये से 1125 रुपये का था। कंपनी ने शेयर निवेशकों को 1125 रुपये के भाव पर शेयर बेचे। 1125 रु के मुकाबले ये शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 82 फीसदी प्रीमियम के साथ 2,054 रुपये लिस्ट हुआ था। दोपहर में करीब पौने 2 बजे नायका का शेयर 2,204.15 रु पर है।
बैंक प्रमुख रही हैं नायर
नायर ने एक टॉप भारतीय निवेश बैंक का नेतृत्व भी किया है। उन्होंने अपनी 50 साल की उम्र से कुछ महीने पहले ही 2012 में नायका की शुरुआत की थी। उस समय अधिकतर भारतीय महिलाएं मेकअप और बालों के केयर प्रोडक्ट करीब स्टोर से खरीद रही थीं। यह स्टार्टअप तब से ही देश के प्रमुख ब्यूटी रिटेलर के रूप में डेवलप हुआ है।
33 करोड़ डॉलर की सेल्स
नायका कई प्रोडक्ट बेचती है, जिनमें एक्सफोलिएशन क्रीम, ब्राइडल मेक-अप प्रोडक्ट्स, लिपस्टिक, फाउंडेशन और नेल कलर के सैकड़ों शेड्स सहित ढेरों आइटम बेचता है। मार्च में समाप्त हुए वर्ष में इसकी बिक्री 35 फीसदी बढ़ कर 33 करोड़ डॉलर हो गई। नायका एक प्रोफिटेबल कंपनी है। नायर के पास दो पारिवारिक ट्रस्टों और सात अन्य प्रमोटर यूनिट्स के माध्यम से कंपनी में हिस्सेदारी है। उनकी बेटी और बेटा अलग-अलग नायका यूनिट्स चलाते हैं और इसके प्रमोटरों में से हैं। नायका का आईपीओ उन कई कंज्यूमर इंटरनेट कंपनियों में से एक है, जो इस साल बढ़ते शेयर बाजार के बीच अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
