Nvidia share price: एनवीडिया के शेयर की कीमत 4% बढ़ गई, जब कंपनी ने कहा कि वह OpenAi में 100 बिलियन डॉलर तक का निवेश करेगी और उसे डेटा सेंटर चिप्स और अन्य AI इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई करेगी। सोमवार को कारोबार के दौरान 184.55 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद, एनवीडिया के शेयर 3.97% बढ़कर 183.61 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4.46 ट्रिलियन डॉलर था।

Nvidia और OpenAi की डील
एनवीडिया और ओपनएआई के बीच रणनीतिक समझौते का उद्देश्य ओपनएआई को कम से कम 10 गीगावाट बिजली क्षमता वाले डेटा सेंटर बनाने में मदद करना है जो एआई मॉडलों को ट्रेनिंग और तैनात करने के लिए एनवीडिया के एडवांस चिप्स से लैस होंगे।
इस डील के तहत, एनवीडिया को कैश निवेश के बदले ओपनएआई में इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी। यह पैसे चरणों में दी जाएगी, जिसमें पहले 10 अरब डॉलर सौदे पर साइन होने पर मिलेंगे। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जब हर गीगावाट कंप्यूटिंग पावर का यूज किया जाएगा, तब और बढ़ोतरी की जाएगी।
एनवीडिया 2026 के लास्ट तक हार्डवेयर की सप्लाई शुरू कर देगा, तथा कंप्यूटिंग पावर का पहला गीगावाट साल की दूसरी छमाही में अपने आगामी प्लेटफॉर्म, वेरा रुबिन पर तैनात किया जाएगा।
एनवीडिया शेयर प्राइस ट्रेंड
एनवीडिया के शेयर मूल्य में इस साल में लगभग 37% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनी का विश्व के सबसे मूल्यवान बिजनेस के रूप में दर्जा और मजबूत हुआ है। जहां एक महीने में एनवीडिया के शेयर 3% बढ़े, वहीं छह महीनों में यह 51% से ज्यादा चढ़ गया है। पिछले पांच साल में, एनवीडिया के शेयर मूल्य ने 1,300% का आश्चर्यजनक रिटर्न दिया है।
इस बीच, एनवीडिया और अन्य तकनीकी शेयरों में तेजी ने नैस्डैक को भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांकों ने लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की।
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
