Nvidia Share News: जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है वैसे ही वैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि एआई कंपनी एनवीडीया के शेयर में फिलहाल जबरदस्त उछाल देखने कोमिल रहा है। फाइनेंशियल क्वार्टर के रिजल्ट के बाद एनवीडीया के स्टॉक भी रैली कर रहे हैं और कंपनी को जबरदस्त मुनाफा दिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के टोटल मार्केट कैप के बराबर फायदा एनवीडीया के शेयर को एक दिन में हुआ है।
मिल नहीं जानकारी के मुताबिक कंपनी के शेयर में 16.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और यह 785 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों के द्वारा बताया जा रहा है कि अमेरिकी टेक कंपनी के शेयर में तेजी का कारणए चिप्स की मांग में जबरदस्त उछाल है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस उछाल के बाद कंपनी की इनकम में तीन गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिकी शेयर बाजार में एनवीडीया की जबरदस्त स्टॉक रैली देखने को मिल रही है। इस कंपनी ने एक दिन के अंदर 20 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है जो की यह 240 अरब डॉलर की रकम है। कंपनी के मार्केट कैप में यह बढ़ोतरी गुरुवार को देखने को मिली। इसी के साथ एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी एनवीडीया ने अपने नाम कर लिया है। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के द्वारा एक दिन में कमाई गई सबसे ज्यादा बड़ी राशि है।
फिलहाल एनवीडीया का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 ट्रिलियन डॉलर तक का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स की भारी डिमांड की वजह से एनवीडीया के शेयर पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। अगर बात करें पिछले 1 साल की तो इसके शेयर्स ने अपने इन्वेस्टर्स को 231 फ़ीसदी तक का धाकड़ रिटर्न दिया है।
वहीं अगर बात करें पिछले 1 महीने के तो इन्वेस्टर्स को कुल मिलाकर 31 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है। वहीं पिछले 6 बार कारोबारी मीहीनों की बात की जाए तो अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडीया के शेयर्स ने अपने निवेशकों को 66 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है और उनकी पूंजी को बढ़ाया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एनवीडीया के द्वारा चौथे फाइनेंशियल क्वार्टर के नतीजे घोषित किए गए इसके बाद इसके शेयर्स रॉकेट बन गए। कंपनी के चौथे क्वार्टर के रिजल्ट में पता चला है कि कंपनी की इनकम बढ़कर 22.01 अरब डालर पहुंच चुकी है। अगर पिछले क्वार्टर से तुलना करते हैं तो इस बार कंपनी की इनकम में करीब 22 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स बनाने के खास तौर पर ग्राफिक्स कार्ड बनाने के लिए फेमस है और इसके ग्राफिक्स कार्ड लैपटॉप में भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाते हैं।
एक्सपर्ट उम्मीद जाता रहे हैं कि आगे आने वाले समय में कंपनी के शेयर्स में और भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है और यह कंपनी अपने इन्वेस्टर्स को जबरदस्त मुनाफा दे सकती है। अगर पिछले 1 साल की बात करें तो इस फाइनेंशियल ईयर के चौथे क्वार्टर में कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 265 प्रतिशत बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: Share Bazar News: शेयर बाजार ने तेजी गंवाई, जानिए टॉप 5 गेनर शेयर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
