शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. रिकॉर्ड हाई के बाजार में प्रॉफिटबुकिंग हो रही. घरेलू बाजार पर कमजोर ग्लोबल सेंटीमेंट का असर देखने को मिल रहा है. बाजार में नतीजों के दम पर स्टॉक्स भी फोकस में है. खासकर डिविडेंड देने वाले शेयर निवेशकों को रडार पर हैं. ऐसा ही एक शेयर नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का है, जो अंतरिम डिविडेंड के चलते फोकस में है. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है.
छूट ना जाए डिविडेंड से कमाई का मौका
Nuvama Wealth Management ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए कंपनी अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 81.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. इसके लिए बोर्ड रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 7 अगस्त है. रिकॉर्ड डेट, उस तारीख को कहते हैं जिस डेट तक शेयरहोल्डर्स के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरिज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.
कब खाते में आएगी डिविडेंड की रकम?
नुवामा वेल्थ ने जून तिमाही के नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. अंतरिम डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स के खाते में 24 अगस्त को या उससे पहले पेमेंट कर दिया जाएगा. बता दें कि शेयर शुक्रवार को करीब साढ़े 3 फीसदी की गिरावट के साथ 6419.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

कंपनी का क्या है कारोबार?
नुवामा, वेल्थ मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट सर्विसेज ऑफर करती है. इसके क्लांइट्स में वेल्दी, हाई नेटवर्ट वाले लोग, अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले लोग, फैमिली ऑफिस, कॉरपोरेट और इंस्टीट्युशनल क्लाइंट्स शामिल हैं.
Q1 में नुवामा वेल्थ के दमदार प्रदर्शन
एक्सचेंज फाइलिंग में नुवामा वेल्थ ने बताया कि अप्रैल से जून के दौरान 220.77 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 122.98 करोड़ रुपए थी. यानी सालाना आधार पर मुनाफा 79.5% बढ़ा है. कंसो आय भी सालाना आधार पर 46.5 फीसदी बढ़कर 949.43 करोड़ रुपए हो गया. सालभर पहले की समान तिमाही में आय 647.71 करोड़ रुपए थी. खर्चे बढ़कर 659.28 करोड़ रुपए हो गया.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
