देश के कोरोवायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगभग दो महीने का लॉकडाउन लगाया गया था। जो कि 25 मार्च से शुरू हुआ था।
नई दिल्ली: देश के कोरोवायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगभग दो महीने का लॉकडाउन लगाया गया था। जो कि 25 मार्च से शुरू हुआ था। इस दौरान देखा गया कि लॉकडाउन के पहले ही भारत के विलफुल डिफॉल्टरों की संख्या में इजाफा हुआ। विलफुल डिफॉल्टरों को आसान भाषा में समझाए तो ऐसे एक संस्था या एक व्यक्ति जिसने जानबूझकर कर कर्ज चुकाने की क्षमता के बावजूद कर्ज वापस नहीं किया है।

मार्च तिमाही के बिजनेस स्टैंडड एनालिसिस ट्रांसयूनियन सिबियन डेटा के अनुसार 24,765.5 करोड़ रुपये की वसूली के लिए ऋणदाताओं ने 1,251 मामले दायर किए। इस विश्लेषण में 15 ऋणदाताओं पर विचार किया गया, जिसमें बकाया विलफुल लोनर की संख्या और मूल्य में वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही इस विश्लेषण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक के डिफॉल्टरों पर विचार किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार इस कोरोना महामारी गहरी होने के कारण आर्थिक तनाव और बढ़ सकता है। लॉकडाउन के कारण सभी आर्थिक गतिविधियां ठप हो गईं, जिससे व्यवसायों और बैंकों को वापस लोन देने की उनकी क्षमता प्रभावित हुई।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास विलफुल डिफॉल्टर राशियों की कुल वृद्धि का लगभग 82 प्रतिशत है। जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों में 17.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहीं शेष विदेशी बैंक से है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ऋण अदायगी पर रोक के बाद बैंकिंग क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण धुंधला बना हुआ है। आर्थिक मंदी के कारण बिजनेस ग्रोथ सिगंल डिजिट में थी, जो कोविद के कारण लगे लॉकडाउन में और कम हो गया।
बैंकर कमेंट्री से पता चलता है कि अनलॉकिंग चरण में 5-10% की सीमा तक लोन स्थगन में गिरावट आई है। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान ठहराव वाली आर्थिक गतिविधि और जोखिम में वृद्धि को देखते हुए, परिसंपत्ति की गुणवत्ता के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा बैंकों पर 25 जून की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) सहित सेगमेंट में स्ट्रेस बैड लोन या नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) में बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
