नयी दिल्ली। दिग्गज सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने दिल्ली में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएडी) की दो कंपनियों में 51 प्रति हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके जरिए एनटीपीसी का प्लान बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने है। एडीएजी की बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) हैं, जिनमें बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) शामिल हैं। इन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदना एनटीपीसी के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि ये मुख्य तौर पर बिजली बनाने वाली कंपनी है।

डीईआरसी को लिखा लेटर
26 मई 2020 को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) को लिखे पत्र में एनटीपीसी ने बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने के फैसले की जानकारी दी। साथ ही इसने ये भी कहा कि वे बीआरपीएल और बीवाईपीएल में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर उत्सुक है। हालांकि एनटीपीसी के अलावा और भी बहुत सी कंपनियां इन दोनों डिस्कॉम में शेयर खरीदना चाहती हैं। एडीएडी इन कंपनियों में 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है।
अडानी पावर तैयार करेगी नया संयंत्र
उधर अडानी ग्रुप की अडानी पावर भी बिजली सेक्टर में नया कारनामा करने की तैयारी में है। कंपनी 1320 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट तैयार करेगी। अडानी पावर को मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में 1,320 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को मंजूरी दे दी है। आयोग ने अडानी पावर को इसकी इकाई पेंच थर्मल एनर्जी के जरिए इस प्लांट से राज्य को पूरी बिजली की बिक्री को भी मंजूरी दी है।
राज्य की सरकारी कंपनी से किया करार
पेंच थर्मल एनर्जी ने लॉन्ग टर्म के आधार पर 1,320 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ बिजली खरीद समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस बिजली खरीद समझौते को राज्य के विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है। बिजली की आपूर्ति 1,320 मेगावाट की क्षमता वाले नए पावर स्टेशन से की जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
