NTPC Green Energy IPO GMP: सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ खुलने को तैयार है. आईपीओ 19 नवंबर से 22 नवंबर के बीच खुलेगा. रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 19 नवंबर से लगा पाएंगे. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 102 से 108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशक 22 नवंबर तक आईपीओ में बोली लगा सकते हैं. बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास 18 सितंबर 2024 को आवेदन किया था.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ जीएमपी
आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में ज्यादा हलचल नहीं देखने को मिल रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम 1 रुपए प्रति शेयर ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 108 रुपए प्रति शेयर के पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. Investorgain.com के मुताबिक शेयर 109 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का जीएमपी 12 नवंबर के मुकाबले काफी गिरा है, जोकि 9 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ
- 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 138 शेयर
- इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर

मंगलवार से खुलेगा एनटीपीस ग्रीन एनर्जी आईपीओ
आईपीओ बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रही है. सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज का आईपीओ भी खुलने वाला है. यह मंगलवार से खुल जाएगा. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही प्रति शेयर 5 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा.
दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.


Click it and Unblock the Notifications