NTPC Green Energy IPO: आईपीओ मार्केट में निवेशकों को सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के पब्लिक इश्यू का बेसब्री से इंतजार है. आईपीओ आज 19 नवंबर से खुलकर 22 नवंबर को बंद हो जाएगा. इसके लिए प्राइस बैंड 102 से 108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. कंपनी ने 10000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया है. इसमें एंकर निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला है, जिन्होंने 3,960 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
एंकर निवेशकों ने जमकर किया निवेश
एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 18 नवंबर को ही खुल गया. कंपनी ने बताया कि 108 रुपए के अपर प्राइस बैंड पर 36,66,66,666 शेयर जारी किए हैं. एंकर निवेश में शामिल होने वाले विदेशी संस्थाओं में कैपिटल वर्ल्ड, गोल्डमैन सैक्स, जीआईसी, टी रोवे प्राइस, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टैनली, एलिआंज ग्लोबल समेत अन्य शामिल हैं. घरेलू संस्थाओं में एलआईसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल MF, निप्पॉन लाइफ इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, डीएसपी म्यूचुअल फंड, व्हाइट ओक, बड़ौदा बीएनपी म्यूचुअल फंड, कैनरा रैबिको म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड समेत अन्य शामिल रहे.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ जीएमपी
आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में ज्यादा हलचल नहीं देखने को मिल रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम 70 HWMS प्रति शेयर ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 108 रुपए प्रति शेयर के पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. Investorgain.com के मुताबिक शेयर 108.70 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का जीएमपी 12 नवंबर के मुकाबले काफी गिरा है, जोकि 9 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ की डीटेल
- 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 138 शेयर
- इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर
आज से खुलेगा एनटीपीस ग्रीन एनर्जी आईपीओ
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ आज से खुल जाएगा. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही प्रति शेयर 5 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा.
दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.


Click it and Unblock the Notifications