नई दिल्ली, जनवरी 8। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी किए अग्रिम अनुमानों के मुताबिक पिछले साल 7.3 फीसदी गिरावट के आधार प्रभाव (बेस इफेक्ट) के सहारे चालू वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था के 9.2 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। मजबूत ग्रोथ रियल जीडीपी को वित्त वर्ष 2019-20 के प्री-कोविड लेवल से 1.3 फीसदी ऊपर पहुंचा देगी। मगर आंकड़ों में उपभोक्ता तनाव और कॉन्टैक्ट वाली सर्विसेज में कमजोरी की बात भी कही गयी है। जीडीपी में अनुमानित वृद्धि भारतीय रिज़र्व बैंक के पिछले महीने 9.5 प्रतिशत की तीसरी लहर से पहले के अनुमान से कम है।

अर्थशास्त्रियों ने कम किया अनुमान
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश प्राइवेट अर्थशास्त्रियों ने इस सप्ताह कोविड के मामलों में वृद्धि के बाद चालू वित्त वर्ष के लिए अपने ग्रोथ पूर्वानुमान को कम कर दिया था। नॉमिनल जीडीपी चालू वर्ष के बजट अनुमान के मुकाबले मौजूदा वर्ष में 17.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, जो उच्च मुद्रास्फीति की तरफ इशारा है। वित्त वर्ष 2020-21 में 6.2 फीसदी की गिरावट की तुलना में सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) 8.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
आरबीआई के अनुमान
आरबीआई ने तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2021) और चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2022) के लिए क्रमशः 6.6 प्रतिशत और 6 प्रतिशत ग्रोथ रेट रहने का अनुमान लगाया है। अप्रैल-जून 2021 में 20.1 फीसदी की तेज उछाल के बाद जुलाई-सितंबर 2021 में वास्तविक जीडीपी 8.4 फीसदी बढ़ी थी। एनएसओ के अनुमान के अनुसार खर्चों में देखें तो सरकार के फाइनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर के वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक और वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक बढ़ने का अनुमान है। साथ ही जैसा कि तेज ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन (जीएफसीएफ) से संकेत मिलता है निवेश गतिविधि में भी तेजी की उम्मीद है। जीएफसीएफ 2020-21 की तुलना में 2021-22 में 14.9 प्रतिशत और 2019-20 की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक रह सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
