नई दिल्ली। लक्ष्मी विलास बैंक के शेयरों की ट्रेडिंग पर आज से रोक लगा दी गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बताया है कि उसने 25 नवंबर 2020 को शेयर बाजार बंद होने के बाद से लक्ष्मी विलास बैंक के शेयरों पर ट्रेडिंग पर रोक लगाई है। इस प्रकार आज यानी 26 नवंबर 2020 से लक्ष्मी विलास बैंक के शेयरों की बिक्री और खरीद नहीं हो जाएगी। ध्यान रहे कि कैबिनेट के लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस इंडिया में विलय के फैसले के बाद से कल से यानी 27 नवंबर से लक्ष्मी विलास बैंक अब डीबीएस के नाम से कामकाज शुरू करेंगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बैंक के शेयर में ट्रेडिंग में रोक का फैसला लिया गया है। 25 नवंबर 2020 को लक्ष्मी विलास बैंक के शेयर का रेट एनएसई और बीएसई में 7.65 रुपये था।

लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस में हो गया है विलय
मोदी सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया में विलय को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब लक्ष्मी विलास बैंक पर लागू मोराटोरियम भी खत्म हो रहा है। कल यानी 27 नवंबर से यह बैंक डीबीएस के नाम से काम शुरू कर देगा। इसके बाद बैंक के ग्राहक अपने खातों को सामान्य तरीके से आपरेट कर सकेंगे। इससे पहले आरबीआई ने 25000 रुपये की पैसों की निकासी की लिमिट लगा दी थी। लेकिन अब यह लिमिट भी हट जाएगी।
लक्ष्मी विलास बैंक के हैं करीब 20 लाख खाताधारक
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले से लक्ष्मी विलास बैंक के करीब 20 लाख जमाकर्ताओं को काफी फायदा होगा और राहत मिलेगी। इसके अलावा लक्ष्मी विलास बैंक के करीब 4,000 कर्मचारियों की नौकरियां भी सुरक्षित रहेंगी। जावडेकर के अनुसार लक्ष्मी विलास बैंक में 20 लाख ग्राहक का करीब 20,000 करोड़ रुपये की जमा है, जो अब पूरी तरह सुरक्षित है।
लक्ष्मी विलास बैंक पर 17 नवंबर को लागू किया गया था मोराटोरियम
आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक पर 17 नवंबर 2020 को मोरेटोरियम लागू किया गया था। इसी के साथ जमाकर्ताओं पर अधिकतम 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय कर दी थी। इससे बैंक के ग्राहक परेशान थे। आरबीआई ने एलवीबी के बोर्ड को भंग करने के साथ ही केनरा बैंक के पूर्व गैर कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को 30 दिन के लिए बैंक का प्रशासक नियुक्त कर दिया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
