NSE Revises Lot Sizes for Key Index Derivatives; NSE, Index Derivatives Lot Size: निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए घरेलू शेयर बाज़ार में हाल के दिनों में कई बदलाव किए गए हैं। अब इस कड़ी में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE की ओर से एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

दरअसल, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange-NSE) ने कुछ प्रमुख इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के मार्केट लॉट साइज में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव सेबी (SEBI) के दिशानिर्देशों के तहत किए गए हैं और 28 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। एनएसई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है।
Nifty50, Bank Nifty के लॉट साइज में कटौती
- निफ्टी 50 का लॉट साइज 75 से घटाकर 65 कर दिया गया है।
- बैंक निफ्टी का लॉट साइज 35 से घटाकर 30 किया गया है।
- निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का लॉट साइज 65 से घटाकर 60 होगा।
- निफ्टी मिड सेलेक्ट का लॉट साइज 140 से घटाकर 120 किया गया है।
- निफ्टी नेक्स्ट 50 का लॉट साइज 25 पर ही बना रहेगा।
कब से लागू होगा यह नियम?
एनएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, नए लॉट साइज जनवरी 2026 एक्सपायरी से शुरू होने वाले साप्ताहिक और मासिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू होंगे। वहीं तिमाही और अर्ध-वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए यह बदलाव 30 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा।
एनएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट कॉम्बिनेशन, जैसे नवंबर 2025-जनवरी 2026, दिसंबर 2025-जनवरी 2026 और दिसंबर 2025-फरवरी 2026 के लिए डे स्प्रेड ऑर्डर बुक उपलब्ध नहीं होगी।
निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
आईपीओ के ज़रिए खुद को घरेलू बाज़ार में लिस्ट कराने की तैयारीमें जुटे एनएसई ने बताया कि उसके यूनिक रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 23 सितंबर 2025 तक 12 करोड़ के पार पहुंच गई है। कुल मिलाकर, एनएसई पर पंजीकृत निवेशक खातों की संख्या 23.5 करोड़ हो चुकी है, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 23 करोड़ था।
एनएसई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों का यह विस्तार बेहद तेज़ी से हुआ है। NSE के शुरू होने के 14 साल बाद 1 करोड़ निवेशक जुड़े। वहीं अगला 1 करोड़ जोड़ने में करीब 7 साल लगे। उसके बाद सिर्फ 3.5 साल में 1 करोड़ और निवेशक जुड़े।
मार्च 2021 तक NSE को 25 साल में 4 करोड़ निवेशक मिले, लेकिन इसके बाद सिर्फ 6-7 महीनों में 1 करोड़ नए निवेशक जुड़ गए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications