Pahalgam Attack: 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस दुखद घटना के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

NSE के सीईओ आशीष चौहान ने दी जानकारी
NSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "हम 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से बेहद दुखी हैं, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई। NSE इस मुश्किल समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें ₹1 करोड़ की सहायता प्रदान करेगा।"
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी की सहायता
इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने भी इस हमले में घायल लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल में हमले में घायल सभी लोगों का इलाज फ्री में किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं और रिलायंस परिवार पहलगाम में हुए इस बर्बर आतंकी हमले की निंदा करते हैं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं" ।
मुकेश अंबानी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसे किसी भी रूप में समर्थन नहीं मिलना चाहिए। हम प्रधानमंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में एकजुट हैं।"
इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। देशभर में इस हमले को लेकर गहरा शोक और आक्रोश है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications